Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

जमानत याचिका खारिज होने से आप की 26 महिलाओं ने रात बिताई जेल में


अहमदाबाद,सोमवार को गांधीनगर के कोबा स्थित गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आप कार्यकर्ताओं ने काफी बवाल किया था| इस मामले में हिरासत में ली गई आप की 26 महिला कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी| जिसकी वजह से इन महिला कार्यकर्ताओं को पूरी राहत जेल में बितानी बड़ी| बता दें कि पेपर लीक कांड को लेकर आप के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटलिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय में बीते दिन काफी उत्पात मचाया| भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच हुए घर्षण में कई लोग घायल हो गए थे| हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा| इस मामले में आप के गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया के अलावा ईसुदान गढ़वी, शिवकुमार, प्रवीण राम, निखिल सवाणी और हसमुख पटेल के खिलाफ नामजद और 500 लोगों की भीड़ विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी| घटना के बाद हिरासत में ली गई आप की 26 महिलाओं कार्यकर्ताओं ने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी| लेकिन कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने से आप की महिला कार्यकर्ताओं को साबरमती जेल भेज दिया गया| जहां महिला कार्यकर्ताओं को पूरी रात जेल में बितानी पड़ी|

Exit mobile version