Home राज्य उत्तर प्रदेश ओनर किलिंग: भाई ने बहन का गला काटा

ओनर किलिंग: भाई ने बहन का गला काटा

0
ओनर किलिंग: भाई ने बहन का गला काटा


फतेहपुर, जिले में पांच दिन पहले हुई किशोरी की हत्या उसी के भाई ने की थी। पुलिस के मुताबिक, निशा (17) की हत्या उसी के भाई सूरज ने की है। किशोरी का गांव के दूसरी जाति के दो लड़कों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर भाई-बहन में कई बार झगड़ा हुआ। आरोपी भाई ने बताया कि गांव में बदनामी हो रही थी। मैंने बहन को कई बार समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। छह महीने तक क्राइम पेट्रोल देखा। यहीं से उसने बहन को मारने का प्लान बनाया। बीती आठ जनवरी की सुबह जब निशा किसी काम से घर से बाहर निकली तो सूरज भी चाकू लेकर पीछे-पीछे गया। गांव के ही रहने वाले मलखान के खेत में उसने निशा को रोक लिया। सूरज ने निशा को फिर से समझाया। इस पर दोनों का झगड़ा हुआ। निशा जाने लगी तो गुस्से में आकर सूरज ने चाकू से उसका गला रेत दिया और भागकर घर आ गया।


बीती आठ जनवरी की सुबह ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक की रहने वाली निशा (17) घर से निकली। करीब डेढ़ घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी बुआ ढूढने निकली। तभी उसकी चप्पल सड़क पर पड़ी मिली। उसने आसपास खोजबीन की। निशा का शव गांव के ही मलखान के खेत में खून से लथपथ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। पिता लक्ष्मी निषाद की तहरीर पर पुलिसने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच में किसी करीबी के हत्या करने के सबूत मिले थे। मृतका की बुआ से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सूरज के बहन के पीछे जाने की बात बताई। पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here