Home गुजरात युवती से छेड़छाड़ रोकने के प्रयास में वृद्ध ने गंवाई जान, तीक्ष्ण...

युवती से छेड़छाड़ रोकने के प्रयास में वृद्ध ने गंवाई जान, तीक्ष्ण हथियार से गोदकर मार डाला

256
0

सूरत,शहर के पर्वतगाम पाटिया के निकट युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे शख्सों को रोकने के प्रयास में एक वृद्ध ने अपनी जान गंवा दी| साथ ही उसके पुत्र समेत दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया| मृतक वृद्ध का बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है, जिसकी हालत नाजुक बताई गई है| जानकारी के मुताबिक सूरत के पर्वतगाम क्षेत्र में कई वर्षों से रह रहे शिवाभाई भोजुनभाई निकम महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं| पत्नी के साथ डिवोर्स के बाद अपने एक बेटे यशवंत के साथ सूरत में रहते थे और कपड़ा मार्केट में साडी कटिंग का काम करते थे| बीती रात नौकरी छूटने के बाद शिवाभाई अपने बेटे यशवंत और अन्य एक मित्र के साथ घर के निकट नाश्ता कर रहे थे| उस वक्त कुछ असामाजिक तत्व एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे| शिवाभाई ने जब असामाजिक तत्वों को रोकने का प्रयास किया तो उन्हें थप्पड़ जड़ दिए| शिवाभाई के बेटे और उनके दोस्त के साथ भी मारपीट की| इतना नहीं अज्ञात शख्सों ने तीक्ष्ण हथियार निकाले शिवाभाई पर समेत उनके बेटे और मित्र पर कई वार किए| बेटे के सामने ही अज्ञात हमलावरों ने शिवाभाई की 20 से अधिक चाकू से वार किए| यशवंत और उनके दोस्त को भी घायल कर हमलावर वहां से फरार हो गए| गंभीर हालत में तीनों को सूरत के स्मिमेर अस्पताल पहुंचाया गया| जहां शिवाभाई निकम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया| जबकि उनके बेटे यशवंत की हालत बेहद नाजुक बताई गई है| लिंबायत पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here