Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

सूरत के किम में फ्लैट से युवक का शव मिला

SURAT

सूरत में किम के पास चिराग रेसीडेंसी के एक फ्लैट में युवक का शव मिलने के बाद से पुलिस हेरान रह गई है। इतना ही नहीं, चार दोस्तों में से एक घायल पाया गया उसे इलाज के लिए सूरत के सिविल अस्पताल में लाया गया है। जबकि दो दोस्त भाग गए घायल मित्र के बताने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल अवतार सिंह ने कहा की अंदर की दुश्मनी के चलते दो मित्रों ने चक्कू के घाव मार कर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि यह विवाद चिराग रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर 202, बी-8 में हुआ था। पुलिस जांच में गोरासिंह का शव पाया गया था। जबकि अवतार सिंह घायल अवस्था में पाया गया तो उसे पास के अस्पताल के बाद सूरत सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल और मृतक दोनों की पहचान अमृतसर पंजाब के निवासी के रूप में हुई है। किम पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू की।

Exit mobile version