Home जिला गांधीनगर ‘आप’ छोड़ भाजपा में शामिल हुए महिला पार्षद मनीषा कुकडिया की घर वापसी

‘आप’ छोड़ भाजपा में शामिल हुए महिला पार्षद मनीषा कुकडिया की घर वापसी

0
‘आप’ छोड़ भाजपा में शामिल हुए महिला पार्षद मनीषा कुकडिया की घर वापसी

सूरत,कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ भाजपा का भगवा धारण करनेवाली सूरत की महिला नगर पार्षद मनीषा कुकडिया ने घर वापसी कर ली है|

गुजरात प्रदेश आप के प्रभारी गुलाबसिंह यादव, प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया, प्रदेश संगठन महासचिव मनोज सोरठिया की उपस्थिति में मनीषा कुकडिया ने फिर एक बार आप का दामन थाम लिया| बता दें कि कुछ समय पहले सूरत में आप के पांच नगर पार्षदों ने भाजपा भगवा धारण कर लिया था| जिसमें विपुल मोवलिया, मनीषा कुकडिया, ऋता दुधागरा, भावना सोलंकी और ज्योतिका लाठिया शामिल है| बाद में और एक पार्षद कुंदन कोठिया ने भी भाजपा जॉइन कर ली थी| गुजरात में केवल सूरत नगर निगम में 27 सीटें जीतकर आप ने कांग्रेस से विपक्ष का पद छीन लिया था| हांलाकि बाद में गांधीनगर नगर निगम चुनाव में आप को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली और उसके बाद आप टूटने का सिलसिला शुरू हो गया| एक के बाद एक कई नेताओं ने आप से किनारा कर लिया| सूरत के उद्योगपति और समाज सेवक महेश सवाणी ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया| बाद में 6 नगर पार्षदों ने आप छोड़ भाजपा जॉइन कर ली| पंजाब में आप की शानदार सफलता से गुजरात आप के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं| पंजाब में आप की सफलता हो या अन्य किसी कारण से भाजपा जॉइन करनेवाली सूरत की महिला नगर पार्षद मनीषा कुकडिया ने आज घर वापसी कर ली है| इस मौके पर गुलाबसिंह ने कहा कि पंजाब में आप की शानदार जीत का जश्न मनाया जा रहा है, जिससे भाजपा के भीतर एक डर का माहौल है| इसी डर की वजह से भाजपा गुजरात में छह महीने पहले ही विधानसभा चुनाव कराने की फिराक में है| क्योंकि अगले छह महीने में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा कई नए काम किए जाएंगे| जिसका डर भाजपा को सता रहा है और इस वजह से गुजरात में छह महीने पहले ही चुनाव का ऐलान किया जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा| गुलाबसिंह दावा किया है कि इस बार गुजरात में भाजपा और आप के बीच सीधा मुकाबला होगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here