Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

भगवंत मान बने पंजाब के 17वें CM, मान ने पंजाबी में ईश्वर के नाम की ली शपथ

क्रांति समय

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद का पंजाबी में शपथ ग्रहण किया। उन्हें गवर्नर बीएल पुरोहित ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भगवंत मान ने पंजाबी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इसके बाद भाषण देकर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। भगवंत मान अब पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। हालांकि कार्यकाल के लिहाज से वह पंजाब के 25वें CM हैं। शपथ ग्रहण के बाद मान ने कहा कि शहीदों को सिर्फ कुछ ही तारीख में क्यों याद किया जाता है?। हमें हर रोज उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओ को कहा कि अहंकार बिल्कुल नहीं करना है। साथ ही कहा कि मुझे इस तरह की खबर नहीं आनी चाहिए। मान ने केजरीवाल की तारीफ की और उनके लिए तालियां भी बजवाईं।

और आगे मान ने कहा कि समय और जनता बहुत बड़ी चीज है। वह आदमी को अर्श से फर्श पर लाने में देरी नहीं करते है। साथ ही मान ने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, खेती, व्यापार, स्कूल, अस्पताल सबको ठीक करेंगे। वही उन्होंने कहा कि यहीं रहकर हम पंजाब का भला करेंगे। मान ने कहा कि हम जनता के जैसे हैं और जनता बनकर ही रहेंगे। साथ ही आने वाले समय में सिलेबस में पढ़ाया जाएगा कि लोगों ने बिना किसी लालच के 20 फरवरी 2022 को वोट डालने शुरुआत की थी।

भगवंत मान को 12.30 बजे शपथ लेनी थी लेकिन 50 मिनट की देरी से पहुंचे। अफसरों की माने तो खराब मौसम की वजह से उन्हें खटकड़ कलां पहुंचने में देरी हुई। इस दौरान मंच पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी बसंती पगड़ी पहने नजर आए।

Exit mobile version