Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

अमरेली जिले में हुआ बड़ा हादसा :- दुधला गांव के नारायण सरोवर में नहाते समय 5 किशोरों की डूब जाने से मौत, पूरे गांव में छाया मातम

क्रांति समय

गुजरात में अमरेली जिले के दुधला गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में स्थित नारायण सरोवर में डूबने से 5 किशोरों की मौत हो गई। ये पांचों किशोर दोपहर एक बजे नहाने के लिए नारायण सरोवर पर पहुंचे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से पांचों डूब गए। गोताखोरों की मदद से सभी के शव निकाले गए थे। पांचों किशोरों की उम्र 18 साल से कम है। पांच परिवारों के बेटों की अकाल मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

ग्रामीणों ने करीब दो बजे तालाब किनारे लड़कों के कपड़े और जूते-चप्पल देखे। लेकिन एक भी लड़का दिखाई नहीं दिया। इसके बाद गांववालों ने पुलिस और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मामलतदार समेत पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। करीब 1 घंटे बाद गोताखोरों और गांववालों की मदद से पांचों के शव निकाले गए। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक किशोरों के नाम
विशालभाई मनीषभाई मेर, उम्र 16 साल
नमनभाई अजयभाई दाभी, उम्र 16 साल
राहुलभाई प्रिवीनभाई जादव, उम्र 16 साल
मिट भावेशभाई गलाथिया, उम्र 17 साल
हरेशभाई माथुरभाई मोरी, उम्र 17 साल

Exit mobile version