Home मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के खंडवा में नाबालिग के पिता और मामा ने पूर्व सरपंच...

मध्यप्रदेश के खंडवा में नाबालिग के पिता और मामा ने पूर्व सरपंच के बेटे के सिर-पैर काटे, पढ़े क्या है पूरा मामला

216
0
क्रांति समय

खंडवा के नर्मदा नगर में नाबालिग बेटी को छेड़ने पर पिता का खून खौला। बेटी को छेडा तो पिताने अपने साले के साथ मिलकर आरोपी के तीन टुकड़े कर उसके शव को नदी में फेंक दिया। सिर, धड़ और दोनों पैर रविवार को नदी में मिले। उन्होंने नदी के पास ही मंदिर के सामने शव को काटा था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतक उनका रिश्तेदार ही था। नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के सक्तापुर गांव का नरेंद्र रविवार सुबह अजनाल नदी में नहाने के लिए पहुंचा। उसे नदी के घाट पर शिव मंदिर के सामने खून फैला दिखा। उसके बाद नदी में सिर, धड़ और पैर को अलग-अलग देखा तो घबरा गया। वह दौड़कर गांव आया और सरपंच शिवराज सिंह को सूचना दी। सरपंच ने पुलिस को सूचित कर दिया। SP विवेक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। गोताखोरों की मदद से सिर, धड़ और पैर को नदी से बाहर निकलवाए गया था। फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के अधिकारी डॉ. विकास मुजाल्दा ने बताया कि शव को कुल्हाड़ी और हंसिए जैसे हथियार से काटा गया है।

उसकी पहचान बोडानी गांव निवासी त्रिलोकचंद(55) पुत्र मंगतू के रूप में हुई। त्रिलोकचंद के मां-बाप सक्तापुर में ही रहते हैं। जबकि, त्रिलोकचंद और उसके चचेरे भाई रामचंद्र का घर सक्तापुर से 16 किलोमीटर दूर बोडानी गांव में है। रामचंद्र ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे उसने त्रिलोक को खाना खिलाया था। और इसके बाद वह घर से निकला गया था। त्रिलोकचंद के पिता पूर्व सरपंच हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here