Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

सूरत में शादी की लालच देकर किशोरी को मॉल में घुमाने ले गए युवक ने किया दुष्कर्म, किशोरी हुई गर्भवती

क्रांति समय

सूरत के कापोद्रा विस्तार में प्रेम जाल में फसा कर किशोरी को मिलने के लिए बुलाकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने पर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। युवक किशोरी को शादी का लालच देकर मॉल में घूमने ले गया जहा युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जिससे किशोरी गर्भवती हुई। जिसके बाद खोडियारनगर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

किशोरी लड़की के साथ हुए दुष्कृत के कारण किशोरी के गर्भवती होने की बात मेडिकल जाँच से पता चलने से किशोरी के परिवारजनों पर आफत तुट पड़ी है। कापोद्रा के खोडियारनगर रोड स्थित राधाकृष्ण सोसायटी में रहते चेतन दीपक अग्रावत के खिलाफ नाबालिक किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत में बताया है चेतन ने उसे प्रेम के जाल में फंसाया था।

चेतन कशोरी को मोबाइल नंबर देकर उससे बात कर उसे शादी करने की लालच देकर उसे मॉल में घुमाने के लिए ले गया। बाद में चेतन ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। इस घटना के चलते किशोरी ने चेतन के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद कापोद्रा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version