Home दिल्ली हिमाचल प्रदेश की जनता कह रही है कि भाजपा और कांग्रेस को देख लिया, दोनों ने हिमाचल को लूटा लिया, अब आम आदमी पार्टी को एक मौका देंगे: अरविंद केजरीवाल

हिमाचल प्रदेश की जनता कह रही है कि भाजपा और कांग्रेस को देख लिया, दोनों ने हिमाचल को लूटा लिया, अब आम आदमी पार्टी को एक मौका देंगे: अरविंद केजरीवाल

0
हिमाचल प्रदेश की जनता कह रही है कि भाजपा और कांग्रेस को देख लिया, दोनों ने हिमाचल को लूटा लिया, अब आम आदमी पार्टी को एक मौका देंगे: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/कांगड़ा । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कह रही है कि भाजपा और कांग्रेस को देख लिया। दोनों ने हिमाचल को लूटा लिया, अब आम आदमी पार्टी को एक मौका देंगे। उन्होंने आह्वान किया कि जैसे दिल्ली और पंजाब के लोगों ने सारी पार्टियों व नेताओं को उखाड़कर फेंक दिया और आम आदमी के हाथ में सरकार दे दी, इस बार आप लोग भी आम आदमी के हाथ में सरकार दे दो। मेरे को स्कूल, अस्पताल, सड़कें बनाने और बिजली, पानी व रोजगार देने आता है। मेरे को राजनीति करनी नहीं आती है। अगर आपको राजनीति चाहिए, तो इनके पास चले जाना और विकास चाहिए तो मेरे पास आ जाना। आपने 30 साल कांग्रेस और 17 साल भाजपा को दिए। आपसे मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं। अगली बार मेरा काम वोट मांगेगा। दिल्ली वालों से मैंने यही कहा था कि मैंने पांच साल काम किया है, तो मेरे को वोट देना और दिल्ली वालों ने मेरे को 70 में से 62 सीट दे दी। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आम आदमी से बुरी तरह से डरे हुए हैं और चुनाव जल्दी कराना चाहते हैं। लेकिन आप चिंता ना करो और सारे जने इकट्ठे हो जाओ। इस बार सत्ता आम आदमी के हाथ में आनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में आज जितनी समस्याएं हैं, वो भाजपा और कांग्रेस की वजह से हैं : अरविंद केजरीवाल


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित किया। कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में आयोजित जनसभा में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। जनसभा को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब भगवान दुनिया बना रहा था, तो पूरी दुनिया में उसने खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश बनाई। भगवान ने हिमाचल प्रदेश को दिल खोल कर दिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतने सारे पहाड़, नदियां, जड़ी-बूटी, फल-फूल, पेड़-पौधे और इतने अच्छे लोग दिए। भगवान ने अपनी तरफ से हिमाचल प्रदेश को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी वालों ने हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 30 साल तक हिमाचल प्रदेश पर कांग्रेस ने और 17 साल तक भाजपा ने राज किया।

आज हिमाचल प्रदेश में जितनी समस्याएं हैं और जो हालात हैं वो इन दोनों पार्टियों की वजह से है। मैं पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि यह दोनों पार्टियां मिलकर मेरे को खूब गालियां दे रही हैं। मैंने थोड़ी हिमाचल प्रदेश को लूट लिया, लूटा तो तुम लोगों ने है। मेरा क्या कसूर है। दोनों पार्टियों ने मिलकर हिमाचल प्रदेश को लूट लिया और केजरीवाल को गालियां दे रहे हैं। नड्डा साहब और अनुराग ठाकुर अपने पूरे भाषण में मेरे को गालियां देते रहते हैं।

*जयराम ठाकुर कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती, क्यों नहीं बन सकती? : अरविंद केजरीवाल

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल बहुत ही दिलचस्प हुआ। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर जी ने ट्वीट किया। वे कहते हैं कि केजरीवाल जी, हिमाचल में दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा। दिल्ली मॉडल क्या है? दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार। मैं हिमाचल की जनता से पूछना चाहता हूं कि आपको हिमाचल प्रदेश को ईमानदार सरकार चाहिए या नहीं चाहिए। जयराम ठाकुर जी कहते हैं, हिमाचल प्रदेश में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती। मैंने उनसे पूछा क्यों नहीं बन सकती? ये कहते हैं, हिमाचल प्रदेश की सामाजिक और राजनैतिक परिस्थितियां अलग हैं। मैंने उनसे कहा कि परिस्थितियां अलग नहीं है, बल्कि आपकी नियत खराब है। इनकी नियत खराब है, इनकी नियत चोरी करने की है। ये कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती, क्यों नहीं बन सकती? मेरे को राजनीति करने नहीं आती है। मैं एक छोटा सा आदमी हूं। एक आम आदमी हूं, ये लोग गंदी राजनीति करते हैं। मैं पक्का देशभक्त और राष्ट्रवादी हूं। 24 घंटे देश के लिए काम करता हूं। देश के लिए जीता हूं और मेरी जान देश के लिए हाजिर है। हम लोग अन्ना आंदोलन से निकले हुए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लोगों ने सबसे बड़ा आंदोलन किया था।

*पहले दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वाले जब मर्जी होता था, फीस बढ़ा देते थे, लेकिन पिछले सात साल से हम लोगों ने फीस नहीं बढ़ाने दी : अरविंद केजरीवाल

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने हमको एक मौका दिया। दिल्ली के अंदर हमने बहुत सारे काम किए हैं। दिल्ली में हमने इतने शानदार सरकारी स्कूल कर दिए कि यहां के लोगों ने हमने कहा कि इन लोगों ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क कर दिया है। मैं हिमाचल प्रदेश की सारी जनता का को आमंत्रित करता हूं कि आप दिल्ली में आइए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को भी आमंत्रित करता हूं। आप सब लोग दिल्ली आइए और हमारे सरकारी स्कूल देखिए कि हम लोगों ने कितने शानदार बना दिए। हमारी सरकार से पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों का भी बहुत बुरा हाल था। कोई अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने भेजने को राजी नहीं था गरीब आदमी मजबूरी में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजता था। पांच साल में हमने इतने शानदार सरकारी स्कूल बना दिए कि इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बोर्ड पेपर के नतीजे 99.7 फीसद आए हैं। वहीं, दूसरी पार्टी वालों के राज्यों में बोर्ड के नतीजे 40, 50 या 60 फीसद आते हैं।

इस साल दिल्ली में करीब चार लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूल से अपने नाम कटवा कर सरकारी स्कूल में लिखवाए हैं। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश की जनता से कहा कि केवल आम आदमी पार्टी को सरकारी स्कूल शानदार करने आता है। पहले दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वालों ने गुंडागर्दी मचा रखी थी। जब मर्जी होता था, फीस बढ़ा देते थे। लेकिन हम लोगों ने पिछले सात साल से दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वालों को फीस नहीं बढ़ाने दी। दिल्ली में हम लोगों ने सरकारी अस्पतालों को शानदार कर दिए। पहले सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल होता था। हम लोगों ने जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बना दिए। दिल्ली में दो करोड़ लोग रहते हैं। हम हर आदमी को पूरा इलाज फ्री दे रहे हैं। दवाइयां और टेस्ट सबकुछ फ्री है। आपके घर में अगर किसी का किडनी या लिवर ट्रांसप्लांट होना है और उसमें 40 से 50 लाख का भी खर्च आएगा, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसका सारा खर्चा दिल्ली सरकार देती है। हिमाचल प्रदेश में ऐसा केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here