Home गुजरात भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप नेताओं को फिर पीटा, पुलिस ने शिकायत नहीं...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप नेताओं को फिर पीटा, पुलिस ने शिकायत नहीं ली तो रातभर थाने के बाहर ही सोए

310
0

आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सात दिन में तीन बार पिटाई हो चुकी है। 1 मई को मनपा के मार्शलों और पुलिस ने पीटा था तो 2 मई को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह मारा था। ताजा मामला 7 मई का है।

शनिवार की रात आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सरथाणा में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से मिल रहे थे कि उसी समय 25 से अधिक लोग आए और उन पर टूट पड़े। हमलावर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। पिटाई के बाद आप के नेता और कार्यकर्ता सरथाणा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराने पहुंच गए।

पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इससे आप के नेता और कार्यकर्ता थाने के सामने ही सो गए। उनका कहना था जब तक पुलिस मामला नहीं दर्ज करती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे पुलिस ने दिनेश भाजपा के कामरेज विधानसभा प्रभारी देसाई, कल्पेश देवाणी और विक्रम रबारी सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

सरथाणा में आप नेताओं पर भाजपा पदाधिकारी सहित 25-30 लोगों ने किया हमला

हमले में घायल नेता और कार्यकर्ता शनिवार रात ही सरथाणा थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे। बाद में 50 से ज्यादा आप कार्यकर्ता जमा हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने जानलेवा हमला किया है। वे मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। उसके बाद आप नेता और मनपा में नेता प्रतिपक्ष धर्मेश भंडेरी सहित सभी कार्यकर्ता रात को थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए। बाद में वहीं सो गए।

आप नेता और कार्यकर्ता 11 घंटे तक थाने के बाहर धरना देते रहे। उसके रविवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने भाजपा के कामरेज विधानसभा प्रभारी दिनेश देसाई, कल्पेश देवाणी, विक्रम रबारी सहित 25 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शिकायत दर्ज कराई है।

इस तरह तीन बार पिटाई

1 मई: मनपा की सामान्य सभा में बात नहीं सुनी गई तो आप पार्षदों ने मनपा के सभागृह में रातभर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह मार्शल और पुलिस ने उन्हें जबरन बाहर निकाला। इस दाैरान आप पार्षदों के साथ मारपीट की गई।


2 मई: मार्शल और पुलिस की पिटाई के विरोध में आप के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर विरोध करने जा रहे थे। उस दाैरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने इतना पीटा कि कई लोग अस्पताल पहुंच गए।


7 मई: आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सरथाणा के सीमाडा नाका के पास एक सोसाइटी में सदस्य बनाने गए थे। इस दाैरान भाजपा के पदाधिकारी सहित 25-30 लोग पहुंचे और आप नेताओं-कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की।

यह है मामला: सोसाइटी में लोगों से बात कर थे, तभी 25 से 30 लोग पहुंचे और गाली-गलौच के बाद पीटने लगे

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शनिवार रात सरथाणा के सीमाडा नाका के पास स्थित आलम नगर सोसाइटी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे थे। इनमें आप के प्रदेश संगठन मंत्री राम धडूक, राजेंद्र वसाणी और आकाश इटालिया सहित सात कार्यकर्ता भी शामिल थे।

इस दौरान भाजपा के कामरेज विधानसभा प्रभारी दिनेश देसाई, कल्पेश देवाणी, विक्रम रबारी सहित 25-30 लोग आए और उनसे गाली-गलौच करने लगे। उसके बाद उन्होंने हमला कर दिया। राम धडूक का कहना था कि हमलावरों ने इस हद तक पीटा कि उनके गले की स्वामी नारायण संप्रदाय की कंठी तक तोड़ दी थी। हमलावर कह रहे थे कि पहले बच गया था, आज बचना नहीं चाहिए। इस हमले में राम धडूक, राजेंद्र भाई वसानी सहित कई लोग घायल हो गए।

भाजपा के लोगों ने सोच-समझ कर हमला किया, पुलिस मामला दर्ज करने से इनकार कर रही थी

भाजपा के कामरेज विधानसभा के प्रभारी दिनेश देसाई सहित 25-30 लोगों ने आप नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अचानक हमला कर दिया। हमला सोच-समझ कर किया गया। पुलिस पहले मामला दर्ज करने से आनकानी कर रही थी, लेकिन 11 घंटे बाद मामला दर्ज कर लिया। -राम धडूक, प्रदेश संगठन मंत्री, आप

SOURCE LINK : READ MORE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here