Home खेल 40 साल के माही ने DC के खिलाफ दिखाया दम:262 के स्ट्राइक...

40 साल के माही ने DC के खिलाफ दिखाया दम:262 के स्ट्राइक रेट से बनाए 21 रन, 18वें ओवर में आए और छा गए धोनी

440
0

महेंद्र सिंह धोनी को यूं ही दुनिया का सबसे बड़ा फिनिशर नहीं कहा जाता है। जिनको 40 साल के माही की बैटिंग पर थोड़ा भी संदेह था, वह दिल्ली के खिलाफ पूरी तरह दूर हो गया। अपनी पहली ही गेंद पर धमाकेदार छक्का जड़कर धोनी ने साबित कर दिया की आज भी स्लॉग ओवर में गेंदबाज को उनसे बेहतर कोई नहीं पढ़ता है।

जरूरी नहीं है कि अगली गेंद को भी हवा में खेला जाए। दूसरी गेंद को माही ने 2 फील्डर के बीच से प्लेस किया और चौका बटोर लिया। अब तक स्टेडियम में मौजूद जनता समझ चुकी थी कि धोनी टीम को 200 रनों का आंकड़ा पार कराने के इरादे के साथ मैदान में उतरे हैं। धोनी-धोनी के शोर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। बड़े स्कोर के दबाव में दिल्ली बिखर गई और 91 रन से मुकाबला गंवा बैठी।

मिचेल मार्श के खिलाफ बल्ले से बरपाया कहर


IPL 2022 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 208 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी के दोबारा कप्तान बनने के बाद चेन्नई की टीम ने तीन मैच में दूसरी बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इस दौरान धोनी ने धमाकेदार पारी खेली।

18वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने छक्के से अपना खाता खोला। उन्होंने मिचेल मार्श की गेंद पर बाहर निकलकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर कट शॉट खेलकर उन्होंने चौका जड़ा। 19वें ओवर में धोनी ने आखिरी गेंद पर खलील अहमद को छक्का लगाया। अंतिम दो ओवर में उन्हें सिर्फ 4 गेंद खेलने को मिली। उन्होंने 8 गेंद पर 262.5 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए।

सलामी जोड़ी ने दी शानदार शुरुआत


इससे पहले चेन्नई को को डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी बनाई। पिछले तीन मैच में इस जोड़ी ने दो शतकीय और एक अर्धशतकीय साझेदारी बनाई है।

हालांकि कॉन्वे शतक लगाने से चूक गए। 49 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेलने के बाद वे खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अगले ही ओवर में शिवम दुबे (32) भी पवेलियन लौट गए।

विकेट की पतझड़ के बीच धोनी का दिखा तूफानी अंदाज


लगातार गिरते विकेट के बीच सबको लगा कि चेन्नई की टीम 200 रनों तक नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में धोनी की तेजतर्रार पारी ने टीम को 208 रनों तक पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए गेंदबाजी में एनरिक नोर्त्या ने 3 और खलील अहमद ने दो विकेट लिए। नोर्त्या ने अंतिम ओवर में मोईन अली और रॉबिन उथप्पा को आउट किया।

मोईन अली ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से दिल्ली को बिल्कुल संभलने का मौका नहीं दिया और टीम को बड़ी जीत दिला दी।

SOURCE LINK : READ MORE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here