क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

लिफ्ट में नाबालिग लड़की के साथ की शारीरिक छेड़छाड़

सूरत, सूरत कुछ दिनों में शर्मनाक घटनाक्रम सामने आ रही हैं, जिसमें हत्या, बलात्कार,की घटनाओं से सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र के पेवेलियन प्लाजा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें नाबालिग लड़के ने लिफ्ट में एक नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की| हांलाकि लिफ्ट का दरवाजा खुलते लड़की भागने में सफल रही| लोगों ने लड़के को पकड़ कर पहले उसकी खातिरदारी की और बाद में पुलिस को सौंप दिया|

प्रतीकात्मक फोटा

जानकारी के मुताबिक सूरत के डिंडोली क्षेत्र स्थित पेवेलियन प्लाजा में एक किशोरी अपने पिता की ऑफीस से लिफ्ट में नीचे आ रही थी| उस वक्त एक नाबालिग लड़के ने लिफ्ट का दरवाजा बंद होते ही किशोरी को अपनी बाहों में जकड़ लिया और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा| लिफ्ट नीचे पहुंचने के बाद लड़के ने ऊपरी मंजिल के लिए बटन दबा दिया| बटन दबते ही लिफ्ट ऊपर की ओर जाने लगी| उस वक्त किशोरी ने निकट की मंझिल का बटन दबा दिया, जिससे लिफ्ट रुक गई और उसका दरवाजा खुलते ही किशोरी बाहर की ओर भाग निकली| जिसके बाद किशोरी अपने पिता की ऑफीस में पहुंची और लिफ्ट की घटना की शिकायत कर दी| जिसके बाद आसपास के लोगों ने नाबालिग लड़के को दबोच लिया और उसकी खातिरदारी करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया|

Exit mobile version