Home क्राइम गुजरात के सुरेंद्रनगर में हत्या का रहस्य बरकरार, महिला की गला रेतकर...

गुजरात के सुरेंद्रनगर में हत्या का रहस्य बरकरार, महिला की गला रेतकर हत्या और पति की हालत गंभीर

322
0
क्रांति समय

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के पाटडी तालुका में रहा रही दंपति पर हथियार से हमला किया गया। हमले में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है जबकि पति पर भी चाकू से हमला करने के बाद उसे गंभीरावस्था में छोड़ कर हमला खोर फरार हो गए। पति की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए महेसाणा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही सुरेंद्रनगर क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव पीएम के लिए रवाना किया।

इस घटना के बाद गांव में कोई अप्रिय घटना न हो। इसलिए गांव में पुलिस की सख्त बंदोबस्ती तैनात कर दी गई है। पुलिस ने पुरे घर की जांच की तो अंदर जगह-जगह खून पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही दलित समाज के लोग मेरा गांव पहुंचे। जांच से अनुमान लगाया गया है कि रात के दौरान पालाभाई सोलंकी और उसकी पत्नी घर पर थी तभी अज्ञात लोगों ने घर में प्रवेश कर दंपति पर हमला किया गया। फिलहाल लोकल क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्या के पीछे के कारणों और हत्यारों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here