Home अहमदाबाद नवसारी, वलसाड और कच्छ में बारिश का रेड अलर्ट, सूरत, तापी, डांग...

नवसारी, वलसाड और कच्छ में बारिश का रेड अलर्ट, सूरत, तापी, डांग में ऑरेंज अलर्ट

300
0

शहर समेत राज्यभर में बरसाती माहौल बरकरार है और आगामी 5 दिनों तक यथावत रहने की संभावना है| मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिन भारी से अतिभारी बारिश की संभावना व्यक्त की है| खासकर सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में अतिभारी बारिश हो सकती है| मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में अतिभारी बारिश हो सकती है|

सौराष्ट्र-कच्छ में 12 जुलाई को अतिभारी बारिश होगी| भारी से अतिभारी बारिश की संभावना को देखते हुए दक्षिण गुजरात के नवसारी और वलसाड के साथ ही कच्छ में रेड अलर्ट जारी किया गया है| वहीं दक्षिण गुजरत के सूरत, तापी, डांग और सौराष्ट्र के जूनागढ़ व गिर सोमनाथ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है| इस बीच बीते 24 घंटों में राज्य की 193 तहसीलों में व्यापक बारिश हुई है| जिसमें धरमपुर, वांसदा, चीखली, कपराडा, खेरगाम, आहवा, उमरपाडा, संखेला, उच्छल, मुंद्रा, पारडी, वापी, तिलकवाडा, वलसाड, गरुडेश्वर, डोलवण और सोजित्रा इत्यादि तहसीलें शामिल हैं| वहीं आज सुबह के दौरान वघई, देडियापाडा, आहवा, डोलवण, सागबारा, वांसदा और मुंद्रा समेत 69 जितनी तहसीलों में बारिश होने की खबर है| वलसाड की औरंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है| नदी का पानी आसपास के इलाकों में घुसने से स्थानीय निवासी समेत प्रशासन में अफरातफरी मच गई है| औरंगा नदी के ऊपरी हिस्से धरमपुर में दो दिन में 16 ईंच बारिश होने से नदी में बाढ़ से हालात हैं| देर रत से ही औरंगा नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है और उसका आसपास के रिहायशी इलाकों में घुस गया है| औरंगा नदी का पानी वलसाड के कश्मीरानगर, बरुडियावाड और गोलीबार समेत कई रिहायशी क्षेत्रों में घुस गया है| खबर मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की| प्रशासन प्रभावित लोगों के लिए शेल्टर होम बनाय है| साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में वलसाड नगर पालिका, वलसाड प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों को भी तैनात कर दिया गया है| मौसम विभाग के मुताबिक 11 जुलाई को नवसारी, वलसाड, डांग और जूनागढ़ में 8 ईंच से अधिक बारिश होने की संभावना है| वहीं गिर सोमनाथ, भरुच, सूरत, तापी में 4 से 8 ईंच तक बारिश हो सकती है| 12 जुलाई को जूनागढ़, अमरेली, गिर सोमनाथ, नवसारी, वलसाड में 8 और पोरबंदर, राजकोट, भावनगर, भरुच, सूरत तापी व डांग में 4 से 8 ईंच तक बारिश की संभावन है| गुजरात में मौसम की अब तक 30.47 प्रतिशत बारिश हो चुकी है| आमतौर पर कच्छ जिले में कम बारिश होती है| लेकिन अब तक मौसम की सबसे अधिक बारिश कच्छ में दर्ज हुई है| कच्छ में अब तक मौसम की सबसे अधिक 56 प्रतिशत बारिश हुई है| वहीं पूर्व-मध्य गुजरात में सबसे कम 18.41 प्रतिशत, सौराष्ट्र में 37.62 प्रतिशत, दक्षिण गुजरात में 35.90 प्रतिशत, उत्तर गुजरात में 19.06 प्रतिशत मौसम की औसत बारिश दर्ज हुई है| मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिन राज्यभर में सर्वत्र बारिश होगी| खासकर सौराष्ट्र के गिर सोमनाथ, जूनागढ़, देवभूमि द्वारका और पोरबंदर में भारी बारिश की संभावना है| दक्षिण गुजरात के नवसारी, वलसाड, सूरत, डांग और तापी में अतिभारी बारिश हो सकती है| आगामी 4 दिन मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here