Home अहमदाबाद बोटाद के कथित शराबकांड में अब तक 42 मौतें, 144 लोगों का...

बोटाद के कथित शराबकांड में अब तक 42 मौतें, 144 लोगों का चल रहा है इलाज

327
0
जहरीली शराब

बोटाद के बरवाला में कई परिवारों को बर्बाद करने वाले कथित शराबकांड हो कैमिकल कांड अब तक 42 लोगों को निगल चुका है| अलग अलग अस्पतालों में अब भी 144 लोगों का उपचार किया जा रहा है|

भावनगर के सर टी अस्पताल में 73 लोग उपचाराधीन हैं और उसमें 5 हालत नाजुक है| जिसे देखते हुए मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है| अब तक बोटाद जिले के बरवाला तहसील के रोजिद गांव में 10 लोगों की मौत हुई है| देवगाणा गांव में 5, चंदरवा, अणियाळी, आकरू और राणपरी में 3-3 लोगों की मौत हुई है| वहीं ऊंचडी, कुदडा, वहिया और पोलारपुर में 2-2 तथा सुंदरियाणा, भीमनाथ, खरड और वेजलका में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है| अन्य 144 लोगों का अहमदाबाद, भावनगर और बोटाद के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है| चिकित्सकों के मुताबिक मिथाइल जैसा जहरीला पेय पीने से ज्यादातर लोगों को धुंधला दिखना, लगातार उल्टी होती है| अगर हालत ज्यादा खराब होती है तो व्यक्ति दृष्टिहीन भी हो सकता है| गौरतलब है कि 2009 में अहमदाबाद में हुए जहरीली शराबकांड में 200 जितने लोगों ने दृष्टि गंवा दी थी| उस वक्त कैमिकलयुक्त शराब पीने से अहमदाबा के बापूनगर, ओढव, कांकरिया इत्यादि क्षेत्रों में 123 जितने लोगों की मौत हो गई थी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here