Home अहमदाबाद बिल्डिंग दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को तत्काल मुआवज दिया...

बिल्डिंग दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को तत्काल मुआवज दिया जाए : कांग्रेस

304
0
निर्माणाधीन इमारत दुर्घटना में मारे गए 7 श्रमिकों

अहमदाबाद,गुजरात कांग्रेस ने अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत दुर्घटना में मारे गए 7 श्रमिकों को तत्काल योग्य मुआवजा देने की मांग की है| साथ ही इस प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए| गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि गुजरात में आए दिन ऐसी जानलेवा घटनाएं होती हैं इसके बावजूद राज्य सरकार ऐसी घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेती| सब सुरक्षित के दावे करने वाली भाजपा सरकार ऐसी घटनाओं में श्रमिकों की मौत के बावजूद उनकी दरकार क्यों नहीं लेती? सूरत, वडोदरा, राजकोट और अहमदाबाद में हुई इस प्रकार की घटनाओं के बावजूद प्रशासन की नींद नहीं उड़ती| अहमदाबाद में ऐसी ही एक घटना में 7 निर्दोष श्रमिकों की मौत हो गई| मनीष दोशी ने कहा कि घटना के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बिमल शाह, असंगठित कामगार विभाग के अध्यक्ष अशोक पंजाबी, शहर कांग्रेस के प्रमुख नीरव बक्शी, स्वास्थ्य एवं अस्पताल समिति के प्रमुख भीखुभाई दवे समेत कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल अस्पताल में उपचाराधीन श्रमिकों से मिलने पहुंचा| जहां घायल श्रमिकों को उचित उपचार और घटना में मारे गए श्रमिकों के परिजनों को तत्काल योग्य मुआवजा देने की मांग की| कांग्रेस नेताओं ने निर्माण क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का पंजीकरण, सुरक्षा के सभी व्यवस्था है या नहीं इसकी जांच करने की मांग की| अहमदाबाद में हुई घटना में क्या वाकई में फिल्ड विजिट की गई थी या नहीं? इसका सरकार को जवाब देना चाहिए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here