Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

प्रेमी के जेल में स्युसाइड करने से दु:खी प्रेमिका ने घर में फांसी लगाकर जान दी

राजकोट,जिले के गोंडल में एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी| पांच दिन पहले उसके प्रेमी ने जेल में स्युसाइड कर लिया| जिससे दु:खी होकर किशोरी ने यह कदम उठाया| किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसकी बेटी के प्रेमी को गिरफ्तार किया था| जानकारी के मुताबिक राजकोट जिले के गोंडल शहर के लोहानगर में रहनेवाली प्राची रणजीतभाई उधरेजिया के रविवार की सुबह करीब साड़े छह बजे लापता होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की| प्राची की खोजबीन करते परिवार के लोग बगल के दूसरे मकान में पहुंचे तो स्तब्ध रह गए| मकान की छत से प्राची का शव लटक रह था| परिजनों ने उसे उतारा और फौरन अस्पताल पहुंचाया| जहां डॉक्टर ने प्राची को मृत घोषित कर दिया| खबर मिलते ही गोंडल की ए डिवीजन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई| जानकारी है कि प्राची पड़ौस में रहनेवाले दीपक चारोलिया से प्यार करती थी और 2 सितंबर को वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी| किशोरी के पिता ने गोंडल ए डिवीजन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी| पुलिस ने 5 अगस्त को दीपक चारोलिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था| अगस्त से जेल में बंद दीपक ने गत 20 सितंबर को फांसी लगाकर स्युसाइड कर लिय था| दीपक के आत्महत्या करने से किशोरी को बड़ा आघात लगा और उसने बीते दिन अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी| गोंडल की ए डिवीजन पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Exit mobile version