Home गुजरात 30 लाख के गांजा समेत दो शख्स गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर वांटेड घोषित

30 लाख के गांजा समेत दो शख्स गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर वांटेड घोषित

154
0

सूरत,सूरत की कतारगाम पुलिस ने शहर के उत्कलनगर में रेड कर रु. 30 लाख से अधिक कीमत के गांजा समेत दो शख्सों को गिरफ्तार कर लिया| साथ ही गांजा सप्लाय करने वाले मुख्य आरोपी को वांटेड घोषित कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| सूरत पुलिस आयुक्त ने ड्रग्स के खिलाफ खास अभियान चला रखा है, इसके अंतर्गत शहर के अलग अलग इलाकों में पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है| सूरत के कतारगाम पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के निकट उत्कलनगर झुग्गी बस्ती में उड़ीसा से बड़े पैमाने पर लाया गया गांजा रख गया है| सूचना के आधार पर कतारगाम पुलिस ने उत्कलनगर में रेड एक घर से रु. 30 लाख से अधिक कीमत का 300 किलो गांजा जब्त कर लिया| साथ ही 22 वर्षीय मुन्ना पांडी और 18 वर्षीय दीपक उर्फ आलोक पांडी को गिरफ्तार कर लिया| गिरफ्तार दोनों आरोपी उड़ीसा के मूल निवासी हैं| जिसमें मुन्ना पांडी अमरोली के एच-4 कोसाड आवास में और दूसरा उत्कलनगर में रहता है| जबकि गांजा सप्लाय करने वाले मुख्य आरोपी नीलू सानिया को पुलिस ने वांटेड घोषित कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here