Home अहमदाबाद गुजरात में कुल मतदाताओं की संख्या 4.90 करोड़ के पार, 4 लाख...

गुजरात में कुल मतदाताओं की संख्या 4.90 करोड़ के पार, 4 लाख से अधिक दिव्यांग वोटर

178
0
गुजरात में कुल मतदाताओं की संख्या 4.90 करोड़ के पार, 4 लाख से अधिक दिव्यांग वोटर

गांधीनगर, गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव से पहले आज चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी की| जिसके मुताबिक राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ 90 लाख 89 हजार 765 पर पहुंच गई है| जिसमें 1417 जितने ट्रांसजेन्डर मतदाता भी शामिल हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे| कुल मतदाताओं में 2 करोड़ 53 लाख 36 हजार 610 पुरुष और 2 करोड़ 37 लाख 51 हजार 738 महिला मतदाता शामिल हैं| 1162528 जितने नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं| कुल मतदाताओं में 4 लाख से अधिक दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हुए हैं| भारत के चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए पीडब्ल्यूडी नामक एक खास एप बनाई गई है जिसके जरिए उन्हें मतदान के दिन विशेष सुविधा मिलेगी| अंतिम मतदाता सूची शामिल ब्यौरे के मुताबिक राज्य में 18 से 19 वर्ष आयु समूह के 4.61 लाख से अधिक युवा मतदातओं ने पंजीकरण करवाया है| जिसमें 2.68 लाख युवा पुरुष और 1.93 लाख से अधिक युवा महिला मतदाता शामिल हैं| इसी प्रकार 20 से 29 वर्ष आयु समूह में कुल 4.03 लाख से अधिक मतदाताओं का पंजीकरण किया गया| जिसमें 1.45 लाख पुरुष और 2.57 लाख महिला मतदाता शामिल हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here