Home अहमदाबाद आप के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया का एक और विवादित वीडियो आया...

आप के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया का एक और विवादित वीडियो आया सामने

155
0

अहमदाबाद ,गुजरात चुनाव को जीतने के लिए पूरे दमखम से उतरी आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया का एक और विवादित बयान सामने आया है| यह बयान पुराना नहीं बल्कि हाल ही के जिसमें वह गुजरात समेत देशभर के भाजपा नेताओं ने गाली दे रहे हैं| आप को सबसे अलग पार्टी बताने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे को वाकई में गोपाल इटालिया अपशब्दों का उपयोग कर सही साबित कर रहे हैं| सवाल यह है कि गुजरात में अच्छी शिक्षा देने का वादा करने वाली आप स्कूलों में बच्चों को क्या शिक्षा देगी? राजनीतिक प्रतिस्पर्धी भाजपा और कांग्रेस की की आलोचना और विरोध करना तो ठीक है, लेकिन उसके खिलाफ असंवैधानिक शब्दों का उपयोग करना किसी भी रूप से उचित नहीं है| गोपाल इटालिया का जो वीडियो सामने आया है वडोदरा का है और ताजा है| वडोदरा में एक सभा के दौरान गोपाल इटालिया गुजरात समेत देशभर के नेताओं को गरिया रहे हैं| इतना ही नहीं उनके साथ मौजूद आप के महासचिव मनोज सोरठियां तालियां बजा रहे हैं| अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए गोपाल इटालिया कहते हैं ‘देशभर के भाजपा नेता हरामी है और बडे हरामी वडोदरा भाजपा के नेता हैं|’ इससे पहले गोपाल इटालिया के मंदिरों का महिलाओं का शोषण का अड्डा बताने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत उनकी माता खिलाफ अपशब्दों का उपयोग करता वीडियो सामने आया है| हांलाकि ये वीडियो उस वक्त थे जब गोपाल इटालिया आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं थे| पहले गोपाल इटालिया समेत आप यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेती थी कि ये वीडियो पुराने हैं और तब गोपाल इटालिया आप के साथ जुड़े नहीं थे| लेकिन ताजा वीडियो पर गोपाल इटालिया और आप क्या जवाब देगी? मौजूदा वीडियो तो वडोदरा में चुनावी सभा का है जिसमें वह भाजपा नेताओं को हरामी बता रहे हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here