Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

रिक्शा चालक ने एक बच्चे की मां का किया यौन शोषण

सूरत. पति से अलग रह रही एक महिला को प्रेमजाल में फंसा कर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करने के आरोप में लिम्बायत पुलिस ने एक रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, लिम्बायत निवासी अनीस शेख (29) ने 31 वर्षीय पीड़िता का यौन शोषण किया। पति के साथ विवाद होने पर पीड़िता 2011 अपने बच्चे के साथ अलग रहने चली गई थी।

उसके बाद उसने पति के खिलाफ प्रताडऩा व तलाक के लिए केस किया था। केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट आते-जाते समय वह अनीस के संपर्क में आई। फिर अनीस ने शादी का वादा कर उसे प्रेम जाल में फंसाया। अनीस ने यौन शोषण किया, लेकिन उससे शादी नहीं की। गत नौ अगस्त को वह फिर उसे वेसू क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां पर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता ने मना कर दिया।

इस पर उसने पीड़िता को डराया धमकाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उस दिन के बाद से वह लगातार फोन पर पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए अलग-अलग जगह बुला रहा था। उसके नहीं आने पर उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था। उसकी धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने लिम्बायत थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

Exit mobile version