Home गुजरात पिता के समर्थन में आखिर पीछे हटा बेटा, झगडिया सीट से नाम...

पिता के समर्थन में आखिर पीछे हटा बेटा, झगडिया सीट से नाम लिया वापस

141
0

भरुच,भरुच जिले की झगडिया की राजनीति में नया मोड़ आ गया है| पिता-पुत्र के बीच विवाद का सुखद समाधान हो गया है| भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) प्रमुख महेश वसावा ने झगडिया सीट से अपना नाम वापस ले लिया है| महेश वसावा ने अपने पिता छोटू वसावा के समर्थन में यह फैसला किया है| बता दें कि झगडिया सीट छोटू वसावा की परंपरागत सीट रही है| लेकिन अबकी बार बीटीपी प्रमुख महेश वसावा ने अपने पिता छोटू वसावा का टिकट काटकर खुद को झगडिया से उम्मीदवार घोषित कर दिया था| टिकट ना मिलने से नाराज छोटू वसावा ने निर्दलीय उम्मीदवारी दर्ज करा दी| छोटू वसावा के छोटे बेटे दिलीप वसावा ने भी अपना झगडिया से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया| दिलीप वसावा ने बीटीपी में अपने पिता का अपमान होते देख पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था| हांलाकि बीते दिन दिलीप वसावा ने अपने पिता के समर्थन में नाम वापस ले लिया था| अब महेश वसावा ने छोटू वसावा के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है| पारिवारिक विवाद के चलते चुनाव में झगडिया सीट चर्चा में आई थी| झगडिया के मौजूदा विधायक छोटू वसावा पिछले 7 टर्म से लगातार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं| बावजूद इसके महेश वसावा ने झगडिया सीट से खुद को उम्मीदवार घोषित कर दिया था| हांलाकि अंतिम क्षण में बाप-बेटे के बीच सुखद समाधान हो गया है| वर्ना पारिवारिक लड़ाई में तीसरे को फायदा हो सकता था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here