Home अहमदाबाद पीएम मोदी सीमा पर खड़े हो जाएं तो चीन को पीछे भागना...

पीएम मोदी सीमा पर खड़े हो जाएं तो चीन को पीछे भागना पड़ेगा : सीआर पाटील

195
0

मेहसाणा ,गुजरात चुनाव के लिए राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है| दोनों चरणों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज खत्म हो गई और सभी राजनीतिक दल कल प्रचार-प्रसार पर जोर लगाएंगे| आज मेहसाणा पहुंचे गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील ने पड़ौसी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया| पाटील ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उसको मुंहतोड़ जवाब दिया है| चीन भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा| मोदी जी अगर सीमा पर खड़े हो जाएं चीन को पीछे भागना पड़ जाएगा| चीन अगर देश की सीमा में घुसा तो उसका शव वापस जाता है| मेहसाणा के खेरालू में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वलसाड में कहा था कि मैं चुनाव अपना ही रिकार्ड तोड़ने के लिए लड़ता हूं| ऐसे में हमे पीएम मोदी को भरासा दिलाना है कि हम अपने सभी रिकार्ड तोड़ देंगे| भाजपा कार्यकर्ता जीतता है और सत्ता प्राप्त कर जनता की सेवा करता है| सत्ता का सदुपयोग करने वाला कभी असफल नहीं होता और चुनाव में भाजपा और पांच साल के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है| आज विरोधी भी मान रहे हैं कि गुजरात में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी| उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने एक एक कार्यकर्ता को ढूंढ ढूंढ कर टिकट दिया है, जिसमें कोई बिल्डर या बड़ा आदमी नहीं है| भाजपा के ही कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है| पाटील ने कहा कि अपना संगठन बड़ा है तो कम सीटें नहीं चलेंगे, कम से कम 150 सीट तो चुनाव में जीतना ही है| भाजपा को ऐसे कार्यकर्ता चाहिए जो चुनाव जिता सके| खेरालु क्षेत्र में 30000 पन्ना समिति के सदस्य हैं| जहां एक घर के 3 वोटों को जोड़ें तो 90000 वोट होते हैं| डेढ़ लाख में से 90000 वोट भाजपा को मिलते हैं तो हमारी जीत सुनिश्चित है| इस मौके पर पाटील ने विपक्षी दलों पर कड़े प्रहार करते हुए रेवडीवाले से सभी सतर्क रहें| साथ ही कहा कि 8 दिसंबर के बाद के टिकट कैंसल करवा देना, क्योंकि 8 दिसंबर के बाद रेवडीवाला को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी| उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर उन्हें रेवडीवाला और महाठग बताया| साथ ही कहा कि उनका नाम मत लो केवल महाठग कहो| गुजरात में जितनी रेवडियां बांटी हैं उनकी गिनती करो तो राज्य का बजट भी कम पड़ जाएगा| बाकी के पैसे कहां से आएंगे इसका जवाब रेवडीवाले को देना चाहिए| सीआर पाटील ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात कर केजरीवाल लोगों को गुमराह कर रहे हैं| जबकि उनके कई मंत्री जेल में बंद हैं| ऐसा लगता है कि कुछ दिनों के बाद केजरीवाल को कैबिनेट की बैठक भी जेल में बुलानी पड़ेगी| ऐसे लोगों पर गुजरात के लोग भरोसा ना करें| उन्होंने कहा कि क्षेत्रिय पार्टियों को वोट देने से अपने वोट बर्बाद होते हैं और देश असुरक्षित हो जाता है| कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी थी और दावा करती थी कि खंभा भी चुनाव मैदान में खड़ा हो जाए तो वह जीत जाती थी| लेकिन आज कांग्रेस एक पारिवारिक पार्टी बन गई है| जिसमें मां, बेटा और जमाई है| चाचा, मामा और पौत्र सभी उनके ही हैं| जबकि भाजपा में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here