Home गुजरात भगवंत मान के रोड शो में लगे मोदी-मोदी के नारे, पुलिस ने...

भगवंत मान के रोड शो में लगे मोदी-मोदी के नारे, पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को हटाया

187
0

वलसाड,गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आप समेत राजनीतिक दल रोड शो, जनसभा और डोर टू डोर संपर्क कर मतदाताओं को रिझाने के पूरे प्रयास कर रहे हैं| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज वलसाड जिले की उमरगाम विधानसभा सीट के प्रत्याशी अशोक पटेल के समर्थन में प्रचार किया| अशोक पटेल वर्ष 2017 में आप के टिकट पर उमरगाम से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे| आप ने फिर एक बार अशोक पटेल को उमरगाम से अपना उम्मीदवार बनाया है| अशोक पटेल का प्रचार करने आज वलसाड के उमरगाम में भगवंत मान ने रोड शो किया| उस दौरान कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे, जिससे माहौल गरमा गया| हांलाकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत मोदी मोदी के नारे लगा रहे लोगों को वहां हटा दिया| घटना को लेकर भगवंत मान ने मोदी मोदी के नारे लगाने वालों पर टिप्पणी की| उन्होंने कहा कि 27 साल में भाजपा सरकार ने आखिर दिया क्या है? जो आज लोग मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं| ऐसा लगता है जैसे मोदी मोदी के नारे लगाने वालों के खाते में 15-15 लाख रुपए आ गए हैं| दिल्ली में मुख्यमंत्र अरविंद केजरीवाल ने बेहतर स्कूल और अस्पताल बनाए| दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है| दिल्ली मॉडल का अमल अब पंजाब में हो रहा है| उन्होंने कहा कि पंजाब में आज 98 प्रतिशत लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है| कोई अगर कहता है मुफ्त बिजली से सरकारी खजाना खाली हो जाता है| भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोगों के पास अब तक कोई विकल्प नहीं था, परंतु अब अरविंद केजरीवाल आ गए हैं| गुजरात को डबल इंजन की जरूरत नहीं है, बल्कि एक इंजन केजरीवाल की जरूरत है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here