Home क्रांति समय अन्वेषण टीम की रिपोट विवाह वांच्छुक हिन्दू युवकों को फंसाने वाली गैंग का पर्दाफाश दलाल समेत...

विवाह वांच्छुक हिन्दू युवकों को फंसाने वाली गैंग का पर्दाफाश दलाल समेत 4 लोग गिरफ्तार

145
0

अमरेली,नाम बदल कर विवाह वांच्छुक हिन्दुओं को फांसने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर अमरेली पुलिस ने एक दलाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तार आरोपियों में तीन मुस्लिम महिलाएं और एक हिन्दू शख्स शामिल है| घटना अमरेली जिले के सावरकुंडला की है| जहां गत अक्टूबर महीने में निकुंज माधवाणी नामक युवक के साथ सेजल नामक युवती की शादी हुई थी| निकुंज और सेजल की शादी किशोर मिस्त्री नामक शख्स ने करवाई थी और वह भी अपने घर में| इस मौके पर किशोर मिस्त्री के अलावा सेजल की माता गीता और काजल नामक एक युवती भी मौजूद थी| शादी के बाद 8 दिनों तक पति के घर रहने के बाद सेजल अपने घर राजस्थान चली गई|

जहां से वापस नहीं लौटने पर निकुंज ने किशोर मिस्त्री से संपर्क किया| शुरुआत में उसने बहानेबाजी की और बाद में पल्ला झाड़ लिया| जिसके बाद निकुंज ने सेजल से संपर्क किया| तब सेजल ने बताया कि उसका असली नाम मुश्कान है और मेरी मां का नाम गीता नहीं बल्कि परवीन है| इतना ही नहीं सेजल उर्फ मुश्कान यह भी बताया कि वह एक बच्चे की मां है| सेजल की बात सुनकर निकुंज को ठगे जाने का अहसास हुआ और उसने सावरकुंडला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सूरत से सेजल उर्फ मुश्कान गीता उर्फ परवीन काजल और मुख्य सूत्रधार किशोर मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया| किशोर मिस्त्री ने सेजल से शादी कराने के लिए निकुंज माधवाणी से रु. 1.90 लाख लिए थे| पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि किशोर मिस्त्री ने इससे पहले सावरकुंडला के दोलती गांव और बाबरा तहसील में सेजल की अन्य युवकों के साथ शादी करवाई थी| किशोर मिस्त्री ने इस प्रकार अन्य कितने लोगों को ठगा है इसकी जांच के लिए उसके रिमांड प्राप्त करने की दिशा में पुलिस ने कवायद तेज की है| साथ ही इस लुटेरे दुल्हन द्वारा ठगे गए लोगों से सावरकुंडला पुलिस थाने से संपर्क करने का अनुरोध किया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here