Home अहमदाबाद पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी प्रदीप नायक हैदराबाद से गिरफ्तार पूरे...

पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपी प्रदीप नायक हैदराबाद से गिरफ्तार पूरे मामले में चार ग्रुप सक्रिय

194
0

गुजरात में सरकारी भर्ती के लिए जूनियर क्लर्क की परीक्षा का पेपर लीक मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं| जांच में पेपर लीक कांड में चार ग्रुप के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है| जूनियर क्लर्क की परीक्षा का पर्चा लीक कर लाखों युवाओं के सपनों पर पानी फेरने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप नायक को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है| प्रदीप नायक के साथ अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है|

हैदराबाद के केएल हाईटेक नामक प्रिन्टिंग प्रेस में जूनियर क्लर्क की परीक्षा के पेपर के प्रिन्टिंग का कोन्ट्रेक्ट दिया गया था| प्रिन्टिंग प्रेस में काम करने वाले जीत नायक ने अपने रिश्तेदार प्रदीप नायर को पेपर दिया था| एक अन्य आरोपी मोरारी पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| बताया जाता है कि मोरारी पासवान पेपर लीक करने वाले और पर्चा सोल्व करने वालों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है| प्रदीप नायक का वडोदरा में कोई संपर्क नहीं है लेकिन वह मोरारी पासवान के जरिए वडोदरा के क्लासिस संचालक भास्कर चौधरी के संपर्क में आया था| गुजरात के पेपर लीक कांड में कुल चार ग्रुप सक्रिय होने का खुलासा हुआ है| इस मामले में पकड़े गए पांच आरोपियों में केतन बारोट और भास्कर चौधरी का एक ग्रुप है जो एज्यूकेशन कन्सल्टन्सी के साथ जुड़ा है| जबकि प्रदीप नायक का एक ग्रुप उड़ीसा का है| तीसरा ग्रुप जीत नायक का है जो प्रिन्टिंग प्रेस से जुड़ा है और चौथा ग्रुप बिहार के मोरारी पासवान का है जिसमें 7 से 8 लोग पकड़े गए हैं| गुजरात एटीएस को जूनियर क्लर्क का पेपर हैदराबाद के केएल हाईटेक नामक प्रिन्टिंग प्रेस से लीक होने की प्राथमिक कड़ी मिली है| जिसके बाद एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात ही ऑपरेशन को अंजाम दिया और मुख्य सूत्रधार प्रदीप नायक शेख और केतन बारोट समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया| गिरफ्तार किए गए 15 में से 5 आरोपी गुजराती हैं और 10 बाहर के हैं| हैदराबाद से गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रदीप नायक उड़ीसा का मूल निवासी हैजबकि केतन बारोट उत्तरी गुजरात के अरवल्ली जिले के बायड का मूल निवासी है और वर्तमान में अहमदाबाद में रहता है| गुजरात एटीएस ने वडोदरा के भास्कर चौधरी और रिद्धि चौधरी को भी गिरफ्तार किया है जो स्टेक वाइज टेक्नोलोजी के संचालक हैं| मुख्य आरोपी प्रदीप नायक हैदराबाद से पेपर लेकर वडोदरा आया था जहां भास्कर चौधरी के साथ रु. 12 से रु. 15 लाख में सौदा किया था| प्रदीप नायक रात में ही स्टेक वाइज टेक्नोलोजी के क्लासीस में अभ्यर्थियों को पर्चा लिखाने वाला था| लेकिन वह अपने मंसूबों में कामियाब हो इससे पहले ही गुजरात एटीएस की टीम ने क्लासीस पर रेड कर दी और आरोपियों को दबोच लिया| जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी केतन बारोट और भास्कर 2019 में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here