क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

4.84 करोड़ से भी अधिक कीमत के जाली नोट के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

सूरत , सूरत एसओजी और एटीएस ने शहर के एक शोपिंग सेंटर की तीसरी मंझिल पर रेड कर रु. 4.84 करोड़ से भी अधिक कीमत के जाली नोट समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने घटनास्थल से रु. 16 लाख के असली नोट के साथ ही सोने और चांदी के बिस्कुट भी बरामद किया है|

जानकारी के मुताबिक सूरत एसओजी और एटीएस को सूचना मिली थी कि शहर के अमरौली क्षेत्र स्थित शोपिंग सेंटर की तीसरी मंझिल स्थित एक ऑफीस में बड़ी मात्रा में जाली नोट रखी हैं| सूचना के आधार पर एटीएस और एसओजी अमरौली क्षेत्र के 99 शोपिंग सेंटर की तीसरी मंझिल स्थित ऑफीस में संयुक्त छापेमारी की| संयुक्त रेड में ऑफीस से रु. 4 84 35000 के जाली नोट बरामद हुए| जिसमें रु. 2000 और रु. 500 दर के नोट शामिल हैं| साथ ही रु. 16 लाख के असली नोट के अलावा सोने के 50 बिस्कुट और चांदी के 10 बिस्कुट भी जब्त कर लिए| इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| पकड़े गए लोगों की ऊपर-नीचे असली नोट लगाते और बीच में जाली नोट लगाकर अन्य किसी को थमाने की योजना थी| इस संदर्भ में चार लोगों से चर्चा भी चल रही थी लेकिन अब तक कोई डील नहीं हुई थी| इतना ही नहीं पकड़े आरोपी कम रुपए में गोल्ड देने का भी प्रचार करते थे और उसके लिए नकली सोना भी रखते थे|

Exit mobile version