Home क्राइम दुष्कर्म केस में पाखंडी आसाराम दोषी करार कोर्ट करेगी सजा का ऐलान

दुष्कर्म केस में पाखंडी आसाराम दोषी करार कोर्ट करेगी सजा का ऐलान

0
दुष्कर्म केस में पाखंडी आसाराम दोषी करार कोर्ट करेगी सजा का ऐलान

गांधीनगर,यहां के सत्र न्यायालय ने सूरत की युवती के साथ दुष्कर्म के केस में आसाराम को दोषी करार दिया है| इस मामले में 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिसमें 6 लोगों को निर्दोष बरी कर दिया| मंगलवार को गांधीनगर की सेशन्स कोर्ट आसाराम को सजा सुनाएगी|


क्या है पूरा मामला?
सूरत की दो बहनों ने वर्ष 2013 में आसाराम और उनके बेटे नारायण सांई के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी| दोनों बहनों में छोटी बहन ने नारायण सांई के खिलाफ 2002 से 2005 के दौरान कई दफा दुष्कर्म की शिकायत की थी| युवती के मुताबिक जब वह सूरत स्थित आसाराम आश्रम में रहती थी उस वक्त नारायण सांई उसके साथ गई बार दुष्कर्म किया था| सूरत के जहांगीरपुरा आश्रम में दुष्कर्म की रिपोर्ट 6 अक्टूबर 2013 को दर्ज कराई गई थी| जबकि बड़ी बहन ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने उसके1997 से 2006 के दौरान उसका यौन शोषण किया था| सूरत की दोनों बहनों ने आसाराम और नारायण सांई के खिलाफ अलग अलग एफआईआर दर्ज करवाई थी| जिसके आधार पुलिस ने नारायण सांई के खिलाफ दुष्कर्म शारीरिक हमला बंधक बनाने समेत अन्य मामला दर्ज किया था| वर्ष 2018 में दुष्कर्म समेत अन्य अपराधों के तहत आसाराम को सजा सुनाई गई थी| पिछले 9 सालों से आसाराम जमानत के लिए कई याचिकाएं दाखिल कर चुके हैं लेकिन उनकी सभी याचिकाएं खारिज की जा चुकी हैं|


गांधीनगर के सत्र न्यायालय ने सूरत की युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दिया है| मंगलवार को कोर्ट आसाराम को सजा का ऐलान करेगी| मामले के 7 आरोपियों में 6 को निर्दोष बरी कर दिया गया है| जिसमें आसाराम की बेटी भारती पत्नी लक्ष्मी के अलावा निर्मला ढेल मीरा बंगलो ध्रुव और जसवती शामिल हैं| इस मामले में 80 से अधिक गवाहों के बयान लिए गए हैं| जिसमें दो गवाह अखिल गुप्ता और अमृत प्रजापति की मौत हो चुकी है| इस मामले की पहली सुनवाई 4 जून 2014 को हुई थी और आज 30 जनवरी 2023 के दिन आसाराम को दोषी करार दिया गया है| मंगलवार को आसाराम की बेटी आने के बाद कोर्ट सजा का ऐलान करेगी| गौरतलब है पिछले 10 सालों से आसाराम जेल में बंद हैं और उनकी आयु 80 साल पार कर गई है| आसाराम ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी और मांग की थी कि उनकी याचिका पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए| ताकि जमानत मिलने के बाद वह अपना उचित इलाज करवा सकें| बता दें कि आसाराम के खिलाफ सूरत की युवती ही नहीं अन्य कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के आरोप हैं| एक नाबालिग लड़की के माता-पिता की शिकायत पर आसाराम के मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here