Home क्राइम व्यापारी का अपहरण वसूले 50 लाख, लालच में आकर दूसरी बार के...

व्यापारी का अपहरण वसूले 50 लाख, लालच में आकर दूसरी बार के प्रयास में धरे गए

133
0

गांधीनगर,दहेगाम के एक व्यापारी का अज्ञात शख्सों ने अपहरण कर लिया और रु. 50 लाख की फिरौती मांगी| व्यापारी ने परिवार और रिश्तेदार को फोन कर रु. 50 लाख इंतजाम कर दिया| आसानी से 50 लाख मिल जाने से अज्ञात शख्सों को लालच बढ़ गई और उन्होंने दूसरी बार उन्होंने व्यापारी को फोन कर रु. 50 लाख की फिरौती मांगी| चतुर व्यापारी ने उन्हें अपनी दुकान पर बुलाया और पहले से मौजूद अपने साथियों के साथ दो शख्सों को धरदबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया|

जानकारी के मुताबिक गांधीनगर जिले के दहेगाम शहर के नेहरू सर्कल के निकट कृष्णा इलेक्ट्रिक नामक सबमर्सिबल और पेनल बोर्ड की दुकान चलाने वाले प्रवीण गोविंदभाई पटेल रोज की भांति सुबह अपनी दुकान पर बैठे थे| पांच-छह दिन पहले दो अज्ञात शख्स प्रवीण पटेल की दुकान पर पहुंच गए और कहा कि हमें पैनल का काम कराना है, क्या आप गलुदण चल सकते हैं? प्रवीण पटेल दोनों शख्सों के साथ गलुदण पहुंच गए| जहां पूर्व योजना के तहत दोनों शख्सों ने प्रवीण पटेल का अपहरण कर लिया और गले पर चाकू रखकर रु. 50 लाख की फिरौती मांगी| प्रवीण पटेल ने अपने नाते-रिश्तेदारों को फोन कर रु. 50 लाख का इंतजाम कर दोनों शख्सों को दे दिया| जिसके बाद अज्ञात शख्स रु. 50 लाख लेकर फरार हो गए| पहली बार आसानी से रु. 50 लाख मिलने से दोनों शख्सों को लालच बढ़ गई और उन्होंने दोबारा प्रवीण पटेल को फोन किया और रु. 50 लाख की मांग की| प्रवीण पटेल ने दोनों शख्सों से कहा कि कल मेरी दुकान पर आ जाओ और रु. 50 लाख ले जाओ| दूसरे दिन शख्सों के आने से पहले प्रवीण पटेल ने अपनी दुकान के आसपास 10 से 15 जितने दोस्तों को बुला रखा था| जैसे अज्ञात शख्स प्रवीण पटेल की दुकान में पहुंचे और रु. 50 लाख मांगने लगे| तभी प्रवीण पटेल को दोस्तों ने अज्ञात शख्सों को दबोच लिया और अच्छे से खातिरदारी करने के बाद पुलिस को सौंप दिया| पुलिस ने दोनों शख्सों को गिरफ्तार कर लिया| पकड़े गए आरोपियों में मुकेश कानजीभाई पटेल अरवल्ली जिले की ईडर तहसील के माथासुर गांव का निवासी है, जबकि दूसरा राजस्थान का संजयसिंह कमलसिंह जाटव है| पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों पर कर्ज बढ़ गया था, इस कारण दोनों प्रवीण पटेल के अपहरण की योजना बनाई थी और रु. 50 लाख वसूल भी लिए थे| लेकिन आसानी से 50 लाख रुपए मिलने से दोनों की लालच बढ़ गई और दूसरी बार 50 लाख रुपए के चक्कर में धर लिए गए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here