Home Uncategorized 8 साल से वांटेड घरफोड चोर सूरत क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, मुंबई से सूरत आकर करता था चोरी

8 साल से वांटेड घरफोड चोर सूरत क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, मुंबई से सूरत आकर करता था चोरी

0
8 साल से वांटेड घरफोड चोर सूरत क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, मुंबई से सूरत आकर करता था चोरी

सूरत,पिछले 8 साल से पुलिस को चकमा दे रहे घरफोड़ चोर को सूरत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया| गिरफ्तार आरोपी मुंबई से गाड़ी में चोरी के मकसद से आता और घटना को अंजाम देने के बाद अपने दो साथियों के साथ वापस मुंबई भाग जाता था|

सूरत शहर घरफोड़ चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हरकत में आई क्राइम ब्रांच ने भूतकाल में हुई चोरी के मामले में फरार मुंबई के शख्स को गिरफ्तार किया है| पुलिस पकड़ से बचने के लिए फरार आरोपियों की सूरत क्राइम ब्रांच ने एक लिस्ट बनाई थी| वर्ष 2015 में सूरत के रांदेर और उधना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में 8 साल से वांटेड आरोपी सूरत आनेवाला है| चोरी के लिए मुंबई से सूरत आनेवाले शख्स के बारे में क्राइम ब्रांच को खबर मिली और घरफोड़ चोर को गिरफ्तार कर लिया| 2015 रांदेर और उधना में घरफोड चोरियों को अंजाम देनेवाला सिंगर रूपसिंह उर्फ सिंधु राजुसिंह टांक उस वक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था| आरोपी सिंगर टांक पिछले काफी समय से महाराष्ट्र के थाणे से गाड़ी में सूरत आता और घरफोड़ चोरी की घटना को अंजाम देकर मुंबई भाग जाता| चोरी करने के इरादे से आया आरोपी सिंगर टांक सूरत के भेस्तान क्षेत्र में शूअर पकड़ने के लिए रहता होने की खबर क्राइम ब्रांच को मिली थी| जिसके आधार पर सूरत क्राइम ब्रांच ने आरोपी सिंगर टांक को गिरफ्तार कर लिया| जबकि उसके दो साथी आजादसिंह और बलदेवसिंह नामक आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है| घरफोड़ चोरी के मुख्य आरोपी सिंगर टांक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here