Home गुजरात जैन धर्मशाला के बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने के...

जैन धर्मशाला के बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाने के आरोप में रसोइया गिरफ्तार

113
0

वडोदरा, मध्य प्रदेश से अपने पिता की आंखों का इलाज कराने वडोदरा आई युवती शहर के पाणीगेट क्षेत्र की जैन धर्मशाला में ठहरी थी| युवती जब बाथरूम में नहा रही थी तब कोई शख्स खिड़की से उसका वीडिया उतार रहा था| खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई|

सीसीटीवी फूटेज सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी शख्स जो धर्मशाला में बतौर रसोइया काम करता है, उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| घटना बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे की है| मध्य प्रदेश के नागदा निवासी 30 वर्षीय युवती अपने पिता की आंख का उपचार करने वडोदरा आई थी और शहर के पाणीगेट क्षेत्र की विजय वल्लभ जैन धर्मशाला में ठहरी थी| बुधवार की सुबह युवती धर्मशाला के बाथरूम में नहा रही थी, उस वक्त उसे आभास हुआ कि खिड़की के पास कोई है| युवती ने खिड़की की ओर देखा तो एक शख्स उसका वीडिया बना रहा था| यह देखते ही युवती चिल्लाते हुए बाथरूम से बाहर आगई और अपने पिता को घटना से अवगत कराया| पिता ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया| युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी| हांलाकि युवती को पता नहीं था कि वीडियो बनाने वाला कौन था? पुलिस ने धर्मशाला में लगे सीसीटीवी की फूटेज खंगाली जिसमें पता चला कि युवती का वीडिया बनाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि धर्मशाला का रसोइया विजय मेहता है| पुलिस ने रमेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है| इससे पहले इसी रसोइये ने पुलिस के धर्मशाला पहुंचने पर चाय-पानी पिलाकर उसका स्वागत किया था| तब पुलिस ने भी कल्पना नहीं की होगी उसका स्वागत करने वाला शख्स ही आरोपी है| पुलिस ने धर्मशाला से ही विजय मेहता को गिरफ्तार उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here