क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

नाजायज संबंधों में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी, मौत को दुर्घटना में खपाने का निष्फल प्रयास

जिले के कोठ पुलिस ने हत्या को दुर्घटना में खपाने के प्रयास का पर्दाफाश करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया| आरोपी युवक मृतक का बेटा है और अपनी पत्नी के साथ पिता के नाजायज संबंधों के कारण हत्या को अंजाम दिया| आरोपी की माता को घटना की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने भी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया| दरअसल अहमदाबाद जिले की धोलका तहसील के बेगवा गांव निवासी भरत पगी की मौत हो गई थी|

जिसे लेकर मृतक की पत्नी जशी पगी ने कोठ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई| पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की वास्तविकता कुछ और सामने आई| पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि भरत पगी की मौत वाहन की चपेट में आने से नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है| जिसके के बाद पुलिस ने जांच की दिशा मृतक के परिवार की ओर मोड़ दी| जिसमें पता चला कि भरत पगी और उसके बेटे महेन्द्र पगी के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता था| जिसका कारण महेन्द्र की पत्नी के साथ भरत पगी के नाजायज संबंध था|

सास-बहु के नाजायज संबंधों को लेकर गांवभर में चर्चा होती थी| इन्हीं कारणों से महेन्द्र और भरत पगी के बीच गत 22 फरवरी को झगड़ा हुआ था| आवेश में आकर महेन्द्र ने अपने पिता के सिर पर लकड़ी से ऐसा प्रहार किया कि उसकी मौत हो गई| बाद में हत्या को दुर्घटना में खपाने का प्रयास किया| पूरे घटनाक्रम की महेन्द्र की माता जशी पगी को जानकारी थी| इसके बावजूद उसने भी पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है| इस खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे महेन्द्र पगी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

Exit mobile version