Home गांधीनगर गुजरात विधानसभा के इतिहास में पहली बार सभी विधायकों ने खेली आपस...

गुजरात विधानसभा के इतिहास में पहली बार सभी विधायकों ने खेली आपस में होली

119
0

गुजरात विधानसभा परिसर में रंगोत्सव के पर्व होली पर जो हुआ वह इतिहास में पहली बार हुआ। विधानसभा के 182 विधायकों ने पहली बार एक साथ होली खेली। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में भाजपा, कांग्रेस और आप विधायकों ने एक-दूसरे प्राकृतिक रंग टेसू के फूल से धुलेटी खेली। बता दें कि विधानसभा परिसर स्थित मैदान में रंगोत्सव का पर्व होली मनाने की अध्यक्ष शंकर चौधरी ने मंजूरी दी थी। इसकी दरखास्त भाजपा विधायक और सत्तापक्ष के दंडक बालकृष्ण शुक्ल ने दी थी।

विधासनभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने स्वीकार करते हुए मंजूरी प्रदान कर दी। मंगलवार की सुबह 9 बजे विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई और उसके बाद सभी विधायक आज के खाली दिन पर विधानसभा परिसर स्थित मैदान में पहुंच गए। विधायक और मंत्रियों ने एक-दूसरे को प्राकृतिक रंग लगाकर होली मनाई। इस दौरान भावनगर के विधायक और पूर्व मंत्री जीतु वाघाणी तलवार की भांति लाठी भांजते नजर आए। वहीं विधायक पिचकारी लेकर एक-दूसरे के पीछे भागते दिखे। होली को लेकर सभी विधायक और मंत्रियों में आज एक अलग उत्साह देखने को मिला। गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी सभी विधायकों और मंत्रियों के साथ होली खेली। जानकारी के मुताबिक रंगभरी होली खेलने के लिए 100 किलो टेसू के फूल मंगवाए गए थे और पार्टी से हटकर सभी विधायकों ने गुजरात विधानसभा के इतिहास में पहली बार इस प्रकार साथ मिलकर होली मनाई। भाजपा, कांग्रेस और आप के सभी विधायकों को एक-दूसरे को रंग लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here