Home क्राइम शहर में कूत्तों का आतंक जारी, भेस्तान क्षेत्र में कूत्ते के नोंचने...

शहर में कूत्तों का आतंक जारी, भेस्तान क्षेत्र में कूत्ते के नोंचने से 6 साल के बच्चे की मौत

137
0

सूरत,सूरत शहर में कूत्तों का आतंक बरकरार और इसका शिकार खासकर मासूम बच्चे हो रहे हैं| शहर के भेस्तान क्षेत्र में कूत्ते के काटने से 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई| यूं तो कूत्तों के काटने के कई मामले में अस्पताल में आ रहे हैं| कई बार कूत्तों के पीछे दौड़ने से बाइक सवार दुर्घटना का शिकार होते हैं और ऐसी आए दिन 8 से 10 घटनाएं सामने आती हैं| बावजूद इसके सूरत महानगर पालिका ऐसी घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं दिखती| वर्ष 2022 के अंतिम चार महीनों के दौरान कूत्तों के काटने के 6239 मामले दर्ज हुए हुए हैं| सूरत के भेस्तान क्षेत्र में आज कूत्ते के नोंचने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई| यह कोई पहली घटना नहीं है| इससे पहले भी एक बच्ची की कूत्ते के काटने से मौत हो चुकी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here