Home क्राइम वडोदरा में दो जगह भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा पर पथराव, उपद्रवियों...

वडोदरा में दो जगह भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा पर पथराव, उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी की

198
0

वडोदरा,राम नवमी का पर्व गुजरात समेत देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है| इस दौरान गुजरात के वडोदरा में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है| विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से वडोदरा में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था| पहले वडोदरा के फतेपुरा क्षेत्र में शोभा यात्रा पर अचानक पथराव किया गया| पथराव के बाद शोभा यात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई|

पथराव के चलते आसपास की दुकानों को शटर गिरने लगे| फतेपुरा के पांजरीगर क्षेत्र में शोभा यात्रा पर पथराव करने वाले उपद्रवियों ने सड़क पर खड़ी रेहडियों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की| हांलाकि मामले उग्र होने से पहले पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और त्वरित कार्यवाही कर हालात पर काबू पा लिया| दोपहर के बाद शाम को वडोदरा के कुंभारवाडा क्षेत्र में निकली भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा पर पथराव किया गया था| उपद्रवियों ने यहां भी वाहनों में तोड़फोड़ की| शहर में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है| एसआरपी की दो कंपनियों को सुरक्षा में लगा दिया गया है| वडोदरा के फतेपुरा और कुंभारवाडा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| वडोदरा के क्षेत्र पाणीगेट, जूनीगढ़, मच्छीपीठ और वाडी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है| वडोदरा में पथराव की घटना के बाद राज्य का गृह विभाग भी हरकत में आ गया है| गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने रात 12 बजे से पहले उपद्रवियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है| दूसरी ओर वडोदरा के पुलिस आयुक्त ने शहर में शांति बनाए रखने की अपील की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here