Home क्राइम नाबालिग लड़कियों के देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाला एक गिरफ्तार,...

नाबालिग लड़कियों के देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाला एक गिरफ्तार, दो की तलाश तेज

152
0

वडोदरा,शहर के एक जागृत नागरिक की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तीन नाबालिग लड़कियों के लेकर खड़े एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया| तीन लड़कियों में से दो राजस्थान से और एक को मुंबई से लाया गया था और तीनों को देह व्यापार के धंधे में धकेला जाना था|

प्रतीकात्मक

जानकारी के मुताबिक वडोदरा में चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली थी कि एक शख्स तीन नाबालिग लड़कियों को लेकर खड़ा है|

सूचना मिलते ही हरकत में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम वहां पहुंच गई जहां तीन नाबालिग लड़कियों के साथ सुरेश नामक शख्स खड़ा था| चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को देख विशाल और विष्णु नामक दो शख्स मौके से भाग निकले| लेकिन सुरेश पुलिस के हत्थे चढ़ गया| सुरेश से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है| तीन लड़कियों में से दो लड़कियों को राजस्थान से लाया था| जबकि एक लड़की को मुंबई से लाया गया था| मुंबई और राजस्थान की 1-1 लड़कियों को रु. 10-10 हजार में खरीदा गया था| जबकि राजस्थान की एक लड़की को रु. 60 हजार में खरीदा गया था| तीनों लड़कियों को भावनगर के विशाल मकवाणा ने मंगवाया था| विशाल ने इन तीनों लड़कियों को देह व्यापार कराने के लिए मंगवाया था| पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर लिया और फरार विशाल व विष्णु की तलाश तेज कर दी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here