Home अहमदाबाद नाजायज संबंधों में पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी,...

नाजायज संबंधों में पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

105
0

पंचमहल,जिले के बाकरोल में नाजायज संबंधों को लेकर पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी और फरार हो गया| हांलाकि घटना के चंद घंटों में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| जानकारी के मुताबिक पंचमहल जिले की कालोल तहसील के बाकरोल स्थित नेवरिया नर्मदा कॉलोनी के निकट सज्जनसिंह नामक व्यक्ति अपना नया घर बनवा रहा है| नए घर बनाने का ठेका घोघंबा तहसील के कालसर गांव निवासी विक्रम मेघजी राठवा को दिया था| हांलाकि नए घर के निर्माण में एक और मिस्त्री की जरूरत थी, इसलिए विक्रम राठवा ने नाथपुरा गांव निवासी लक्ष्मण नारसिंग राठवा को बुला लिया|

निर्माण काम लंबे समय तक चलने वाला था, जिससे दोनों ने वहीं तंबू बनाकर अस्थायी डेरा डाल दिया| एक तंबू में विक्रम राठवा अपनी पत्नी और तीन संतानों के साथ रहता था| जबकि लक्ष्मण राठवा अपने तंबू में अकेला रहता था| गत रात 8 बजे विक्रम राठवा ने अपनी पत्नी को लक्ष्मण राठवा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया| पत्नी को अन्य पुरुष के साथ देख विक्रम का खून खौल उठा| जिसके बाद विक्रम और लक्ष्मण के बीच उग्र कहासुनी हुई| उसी दौरान विक्रम ने वहां पड़ा लोहे का एक औजार उठाया लक्ष्मण के सिर पर दे मारा| औजार के जोरदार प्रहार से लक्ष्मण लहुलूहान होकर वहीं ढेर हो गया| घटना के बाद विक्रम राठवा फरार हो गया| घटना के बारे में विक्रम की पत्नी ने शक्तिपुरा पंचायत के सरपंच को जानकारी दी और सरपंच के जरिए सूचना मिलने पर कालोल पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी| लक्ष्मण की हत्या कर फरार विक्रम को भी पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया| पुलिस की पूछताछ में आरोपी विक्रम की पत्नी ने स्वीकार किया कि मृतक लक्ष्मण के साथ उसके नाजायज संबंध थे| पहले भी विक्रम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख चुका था| बीती रात फिर एक बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख अपना आपा खो बैठा और लक्ष्मण की हत्या कर दी| आरोपी की पत्नी की बात सुनकर पुलिस भी चौंक उठी| फिलहाल पुलिस ने विक्रम राठवा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here