Home क्राइम डमी कांड में युवराजसिंह जाडेजा के बाद उनके साले कानभा जाडेजा सूरत से गिरफ्तार

डमी कांड में युवराजसिंह जाडेजा के बाद उनके साले कानभा जाडेजा सूरत से गिरफ्तार

0
डमी कांड में युवराजसिंह जाडेजा के बाद उनके साले कानभा जाडेजा सूरत से गिरफ्तार

सूरत,भावनगर के डमी कांड केस में पुलिस ने विद्यार्थी नेता युवराजसिंह जाडेजा के बाद अब उनके साले कानभा जाडेजा को सूरत से गिरफ्तार कर लिया है| इस मामले में बीते दिन युवराजसिंह से लंबी पूछताछ के बाद भावनगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था|

जिसमें युवराजसिंह माना कि डमी कांड में आरोपियों के नाम बताने के एवज में एक करोड़ रुपए लिए थे और वह उनके साले कानभा ने लिए थे| इस खुलासे के बाद पुलिस को सूचना मिली कि कानभा जाडेजा सूरत में हैं| शुक्रवार की रात सूरत पहुंचे कानभा को लेने उनका दोस्त एक्टिवा लेकर गया था| रात 12.06 बजे सूरत पहुंचे कानभा के चेहरे पर मास्क और हाथ में एक बैग थी| जिसके सीसीटीवी फूटेज भी सामने आए हैं| पुलिस ने युवराजसिंह के साले कानभा के व्यवसाय की भी जांच करना शुरू कर दिया है| एक सप्ताह से पुलिस की एक टीम इसकी जांच कर रही है| युवराजसिंह के बाद अब गिरफ्तारी का दौर शुरू हो गया है और 24 घंटों में 4 आरोपियों को धर लिया गया है| बिपिन त्रिवेदी और घनश्याम लांधवा को भी गिरफ्तार किया गया है| वहीं सूरत से कानभा गोहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| दूसरी ओर रेंज आईजी गौतम परमार ने आज पत्रकार परिषद की| जिसमें उन्होंने बताया कि युवराजसिंह कल पूछताछ में 30 नाम दिए हैं, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है| युवराजसिंह ने पूछताछ में बताया कि कई मामलों की उनके पास जानकारी है, हांलाकि इस संदर्भ में उन्होंने कहीं पेशकश नहीं की| जब उनसे पूछा गया कि जो नाम दिए हैं, उसके सबूत हैं आप के पास| तब उनका जवाब था कि मैंने कुछ लोगों के कहने पर नाम दिए हैं, क्योंकि मुझे गिरफ्तारी की आशंका थी| जब युवराजसिंह से पूछा गया कि उन्हें कोई धमकी मिली हो या डर है? इस सवाल के जवाब में युवराजसिंह ने कहा कि डर तो है लेकिन कोई धमकी नहीं मिली और ना ही मैंने सुरक्षा मांगी है| युवराजसिंह ने कहा कि उनके पास अन्य भर्ती कांड की भी जानकारी है जिसका समय आने पर खुलासा करूंगा| गौतम परमार ने जांच की जानकारी देते हुए बताया कि बिपिन त्रिवेदी और घनश्याम लांधवा को गिरफ्तार करने के बाद उनके बयान दर्ज किए गए हैं| जिसमें दोनों बताया कि उन्होंने एक करोड़ रुपए की रकम में से 10 लाख रुपए लिए थे| सूरत पुलिस की मदद से कानभा गोहिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here