क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

पावागढ़ में दुर्घटना, विश्राम कुटिर का गुंबद गिरने से एक महिला की मौत, 10 लोग जख्मी

पंचमहल,विख्यात तीर्थधाम पावागढ़ में आज एक दुर्घटना में महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए|

घायलों के एम्ब्युलैंस 108 के जरिए हालोल के अस्पताल में भेजा गया है| जानकारी के मुताबिक पंचमहल जिले के हालोल स्थित तीर्थस्थल पावागढ़ में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम कुटिर बनाया गया है| विश्राम कुटिर का गुंबद आज अचानक ढहने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई| गुंबद के मलबे के नीचे कई लोग दब गए| मलबे में दबे 10 भी ज्यादा लोगों का तुरंत रेस्क्यु किया गया और इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया| इस घटना में एक महिला श्रद्धालु की मौत की खबर है| बताया जाता है कि पावागढ़ के आसपास बारिश होने की वजह से कई श्रद्धालु विश्राम कुटिर में रुके हुए थे| बारिश के बीच बिजली गिरने से विश्राम कुटिर का गुंबद अचानक ढह गया| गुंबद के मलबे में दबे सभी लोगों को बचा लिया गया है| हांलाकि इस घटना में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई| अन्य लोगों को छोटी मोटी चोट आई है|

Exit mobile version