क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

हैवा‎नियत की पराकाष्ठा, म‎हिला के प्राइवेट पार्ट में ठूंसी लाल मिर्च

सूरत,एक म‎हिला के साथ हैवानियत की पराकाष्ठा का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने एक महिला के प्रायवेट पार्ट में लाल ‎मिर्च ठूंस कर बेहद घातक तरीके से प्रता‎डित ‎किया हैं। जानकारी के अनुसार सूरत में एक व्यक्ति पर एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और शारीरिक रूप से टॉर्चर करने का मामला दर्ज किया गया है। हालां‎कि उस म‎हिला का पहले से ही क‎‎थित आरोपी से संबंध था। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि आरोपी ने उसके गुप्तांग में लाल मिर्च भर दी थी। ‎मिली जानकारी के अनुसार निकुंज कुमार अमृत भाई पटेल के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने यह तथ्य छिपाया कि वह शादीशुदा था और उसकी पत्नी दूसरे गांव में अलग रह रही थी। उसने महिला को एक रिश्ते में बहला फुसला कर ले लिया, जो कुछ समय तक जारी रहा जब तक कि उसे उसकी सच्चाई के बारे में पता नहीं चला। जब प्रेमिका को उसकी वैवाहिक स्थिति के बारे में पता चला, तो दंपति में झगड़ा हो गया और पुलिस के अनुसार महिला ने पटेल से दूरी बनाने का फैसला किया।


उसके इस फैसले से नाराज पटेल ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को केबल के तार से पीटा और उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च भी ठूंस दी थी। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसकी अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर देगा। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद मामले की सूचना ओलपाड थाने में पुलिस को दी गई। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Exit mobile version