Home अर्थव्यवस्था रूस-यूक्रेन युद्ध का सूरत के हीरा उद्योग पर गंभीर असर, कई कारखाने...

रूस-यूक्रेन युद्ध का सूरत के हीरा उद्योग पर गंभीर असर, कई कारखाने बंद होने से कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें

54
0
Listen to this article

सूरत,रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध और अमेरिका व यूरोप में मंदी का हीरा उद्योग पर बुरा असर हुआ है| खासकर ब्रिटन सरकार के रूस के हीरों पर प्रतिबंध लगाने से वहां निर्यात की समस्या पैदा हो गई है| निर्यात घटने की वजह से सूरत के कई हीरा कारखाने बंद होने से उसमें काम करने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध टालने के लिए दुनिया के कई देश लगातार प्रयासरत हैं| लेकिन करीब सवा साल बीत जाने के बावजूद रूस इसके लिए तैयार नहीं है| रूस और यूक्रेन युद्ध का विश्व की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है| यूरोप के कई देशों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव हो रहा है| इसके अलावा फिलहाल अमेरिका मंदी से जूझ रहा है| सूरत में तैयार होनेवाले हीरों का अमेरिका, यूरोप और चीन समेत कई देश सबसे बड़े खरीदार हैं|

वैश्विक मंदी का असर सूरत के हीरा उद्योग पर दिखने लगा है| हीरों की डिमांड नहीं होने की वजह से कई कारखानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है तो कई में काम घंटे घटा दिए गए हैं| अप्रैल महीने में नेचरल डायमंड की निर्यात में करीब 35 प्रतिशत की गिरावट आई है| एक ओर हीरा उद्योग पहले से कई समस्याओं से जूझ रहा है, दूसरी ओर अमेरिका के बाद ब्रिटन सरकार द्वारा रूस के हीरों पर प्रतिबंध लगाने से नई समस्या की चिंता उद्योगकारों को सता रही है| अमेरिका के साथ 60 प्रतिशत व्यापार होता है, लेकिन वहां की कंपनियों ने कहा है कि वह रूस के डायमंड से तैयार ज्वैलरी नहीं खरीदेंगी| अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन और दुबई इसी आधार पर सौदा कर रहे हैं| डिमांग घटने की वजह से सूरत में हीरे के छोटे कारखाने फिलहाल बंद है और इनके 5 जून तक खुलने की संभावना नहीं है| जिसकी वजह से हीरा कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| व्यापारियों ने ऐसे कर्मचारियों के लिए राहत पैकेज जारी करने की सरकार से मांग की है| कई हीरा कंपनियों ने तो मार्केट में सामान्य स्थिति नहीं होने तक कारखाने बंद रखने की कर्मचारियों की जानकारी दे दी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here