Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

अमरोली की बेसहारा महिला को वृद्धाश्रम में सुरक्षित आश्रय प्रदान करती अभयम हेल्पलाइन टीम

क्रांति समय

सूरत 181 अभयम हेल्पलाइन टीम ने अमरोली की एक असहाय महिला को वृद्धाश्रम में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया। महिला निर्वस्त्र कहा जा सके ऐसी हालत में मिली थी। महिला के हाथ-पैर की चमड़ी भी कही कही उखड़ गई थी। अभयम से मिली जानकारी के अनुसार सूरत के अमरोली इलाके के एक सतर्क व्यक्ति ने मदद की भावना से 181 महिला हेल्पलाइन पर फोन किया और कहा कि एक अज्ञात महिला को मदद की जरुरत है एस कहे कर अनुरोध किया क्योंकि वह ऐसी स्थिति में थी जिसे लगभग नग्न अवस्था में कहा जा सकता था। लिहाजा कतारगाम थाना से अभयम रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और महिला को कपड़े पहनाए। फ़िलहाल महिला की शिनाख्त होने तक वृद्धाश्रम में संपर्क कर शरण दी गई हैं।

जांच के दौरान अभयम को पता चला कि यह महिला महाराष्ट्र के नंदुरबार की रहने वाली है। उनके बेटे का कोरोना में निधन हो गया, वे अकेली हो जाने के कारण और कोई सहारा नहीं होने के कारण, सूरत छोटी-मोटी नौकरी करके अपना गुजारा कर रही थी। कुछ समय बाद काम मिलना बंद हो गया और वह फुटपाथ पर रहने लगी थी। भूख-प्यास और अवसाद के कारण उनके हाथ-पैरों की चमड़ी भी सिकुड गई थी। ऐसी दयनीय स्थिति में उन्हें वृद्धाश्रम में रखा गया है जहाँ उन्हें उचित भोजन दिया जायेगा और आश्रय के साथ उनकी सही तरह से देखभाल और उपचार किया जायेगा।

Exit mobile version