Site icon क्रांति समय ( दैनिक समाचार & चैनल )

हजीरा में कंपनी के स्वीपर ने सीआईएसएफ के जवान की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया, पुलिसने किया गिरफ्तार

क्रांति समय

सूरत के हजीरा क्षेत्र स्थित राष्ट्रीयकृत कंपनी में सेवारत सीआईएसएफ के जवान की पत्नी के साथ उसी कंपनी में काम करने वाले स्वीपर ने दुष्कर्म किया। आरोपी स्वीपर विवाहित है और संतान का पिता भी है। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है। जानकारी के मुताबिक हजीरा की कंपनी में सेवारत सीआईएसएफ के जवान सूरत के वेसू क्षेत्र में पत्नी और दो संतानों के साथ रहते हैं। दो महीने पहले हरियाणा के पानीपत जिले के बबेद में रहनेवाला 32 वर्षीय सुनील वेदप्रकाश नामक शख्स ने उसी कंपनी में बतौर स्वीपर ड्यूटी जॉइन की थी। सुनील भी सीआईएसएफ के जवान के वेसू स्थित मकान के पड़ौस में रहने लगा। सुनील का परिवार हरियाणा में होने की वजह से वह सीआईएसएफ के जवान के घर ही भोजन करता था। उस दौरान सुनील ने जवान की पत्नी को भड़काते हुए कहा कि तेरा पति सुबह मॉर्निंग वॉक करने जाता है तब महिलाओं और युवतियों को देखता है। इतना ही नहीं उसके किसी के साथ प्रेम संबंध भी हैं। गत 24 मई को सुबह 5 बजे सीआईएसएफ का जवान ड्यूटी पर निकल गया। जवान के जाते ही सुनील उसके घर में घुस गया। जहां जवान की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह जान से मार देगा।

धमकी से डरकर जवान की पत्नी ने किसी को कुछ नहीं बताया। बीती रात जवान की नाइट शिफ्ट थी।घर में उसकी पत्नी और संतानें सो रही थीं। तब सुनील सुबह पांच फिर उसके घर में घुस गया। जहां फिर एक बार सुनील ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास किए। लेकिन जब पीड़िता उसका प्रतिकार किया। इस सुनील ने पीड़िता के साथ मारपीट की और वहां से भाग निकला। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने उससे सुनील की करतूत की शिकायत कर दी। जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।

Exit mobile version