Home क्राइम सिविल अस्पताल के महिला शौचालय में 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़...

सिविल अस्पताल के महिला शौचालय में 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले नशेड़ी को एक महिला ने सरेआम पीटा

114
0

इस कृत्य को अंजाम देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गणेश गोवेकर

बेटी से छेड़छाड़ के बाद गुस्साई महिला ने नशेड़ी की जमकर पीटाई की

सूरत के नए सिविल अस्पताल में महिलाएं सुरक्षित नहीं होने की घटना सामने आई है। महिला ने सिविल अस्पताल परिसर में ही सरेआम नशेड़ी की पीटाई कर पुलिस के हवाले किया। महिला शौचालय में 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बेटी से छेड़छाड़ के बाद गुस्साई महिला ने बिना किसी शर्म के नशेड़ी युवक की सरेआम पिटाई कर दी। महिला ने चप्पल और हाथो पैरों से नशेडी को पीटा। इस पूरी घटना का किसी ने मोबाइल फोन में वीडियो बना लिया।

पूरी घटना को लेकर सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गणेश गोवेकर ने कहा कि सिविल अस्पताल की यह घटना आज ही मेरे ध्यान में आई है। हम इस वीडियो के आधार पर जांच कर रहे हैं। सुरक्षा स्टाफ को भी सूचना दे दी गई है। साथ ही इस कृत्य को अंजाम देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here