Home उत्तर प्रदेश महिलाओं को तोहफा, गोरखपुर को मिली पिंक बसें।

महिलाओं को तोहफा, गोरखपुर को मिली पिंक बसें।

188
0
Listen to this article

गोरखपुर । रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वह कहीं जाने के लिए अकेली भी नि:संकोच घर से निकल सकती हैं। सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रदेश भर में पिंक (गुलाबी रंग की महिला स्पेशल) बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर परिक्षेत्र को भी तीन पिंक बसें मिली हैं। होली तक इन बसों का संचालन शुरू हो सकता है।
पिंक बसें पूरी तरह वातानुकूलित होंगी जो गोरखपुर से लखनऊ, प्रयागराज और शक्तिनगर के बीच चलाई जाएंगी। यह सभी बसें गोरखपुर रेलवे बस डिपो से चलाई जाएंगी। इन बसों में सिर्फ महिलाएं ही बैठेंगी। महिलाओं के लिए बसें जगह-जगह रुकते हुए चलेंगी। जानकारों के अनुसार बसों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। बस में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। विशेष परिस्थिति में यात्री पैनिक बटन का प्रयोग कर सकती हैं। पैनिक बटन विभाग के अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 से जुड़ा होगा। पैनिक बटन का इस्तेमाल होते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। बस की परिचालक भी महिला ही होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here