रिपोर्ट ब्यूरों, मोहन आलवाड़ा ,संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम ने दी उपयोगी जानकारी
भीनमाल- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केन्द्र जालोर के निर्देशानुसार ग्रामीण युवा मंडल खानपुर के तत्वावधान में “संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम” का आयोजन बहुउद्देश्यय हॉल राजीव गांधी सेवा केंद्र खानपुर में किया गया।
समारोह में आदर्श राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर के प्रधानाध्यापक जबरसिंह राव मुख्य अतिथि के नाते मौजूद थे।
समारोह की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र जालोर के लेखाकार घेवरचंद प्रजापति ने की। वही विशिष्ठ के नाते वचनाराम देवासी प्रधानाध्यापक, नरेश कुमार विश्नोई ग्राम विकास अधिकारी, महेंद्र कुमार राव अध्यापक, पुखराज सोलंकी कनिष्ठ सहायक, रमेश कुमार डांगी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक जसवन्तपुरा, भरत कुमार भाटी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भीनमाल, शोभना टी के एएनएम, टीकमाराम भाटी ग्रामीण युवा मण्डल अध्यक्ष खानपुर मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। ग्रामीण युवा मंडल अध्यक्ष टीकमाराम भाटी ने सभी वक्ताओं ओर अतिथियों का भव्य स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किये। भाटी ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में जिले भर से 23 युवा मंडलों के 90 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता जबरसिंह राव ने युवाओं को अपनी उदासीनता को त्याग कर समाज मे व्याप्त कुरीतियों से लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत युवाओं के योगदान से ही बनेगा। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करते हुए नए भारत के निर्माण में सकारात्मक परिवर्तन हेतु आगे रहने की अपील की।
नेहरू युवा केन्द्र से घेवरचंद प्रजापति ने कार्यक्रम की संकल्पना एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं को बढ़ चढ़कर नए भारत की संकल्पना में अग्रणीय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक वचनाराम देवासी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए आतंकवाद, भष्ट्राचार एवं भेदभाव से लड़ने की अपील की। पुखराज सोलंकी ने स्वच्छ भारत, गरीब मुक्त भारत के निर्माण पर युवाओं को संकल्प दिलाया। रमेश कुमार डांगी ने नेहरू युवा केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
एएनएम शोभना टीके ने महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्लस पोलियो अभियान व समाज में महिलाओं की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ने का आह्वान किया। टीकमाराम भाटी ने महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगाठ एवं भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वी वर्षगाठ की जानकारी देते हुए देश मे मौजूद विभिन्न प्रकार की बुराइयों से मुक्त करवाते हुए नए भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर ओखाराम बोस ने साक्षर भारत, भरत कुमार भाटी ने रक्तदान, महेंद्र कुमार ने महिला सशक्तिकरण, हरीश बौद्ध ने किसान योजना और ई मित्र प्लस के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन टीकमाराम भाटी एवं भरत कुमार भाटी ने किया।