Home उत्तर प्रदेश तनुश्री लड़ेंगी महराजगंज से लोकसभा का चुनाव

तनुश्री लड़ेंगी महराजगंज से लोकसभा का चुनाव

141
0
Listen to this article

गोरखपुर ब्यूरों, शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी की पहली सूची जहाँ जारी किए वही महराजगंज सीट की खबर से सभी पार्टिओं के माथे पर पसीना ला दिए। मालुम हो कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री और नौतनवा के विधायक की बहन तनुश्री त्रिपाठी के नाम की घोषणा महाराजगंज लोकसभा सीट से हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री और नौतनवा के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी की बहन तनुश्री त्रिपाठी महराजगंज लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की नवगठित पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ेंगी। इस खबर के बाद सत्तारुढ़ भाजपा खेमे की बेचैनी बढ़ गयी है। इसकी वजह ये है कि ब्राम्हणों को भाजपा का वोटर माना जाता है। ऐसे में मणि परिवार से प्रत्याशी होने के बाद भाजपा के वोट में बढ़ी सेंधमारी तय है।
इससे पहले 2009 में पूर्व मंत्री अमरमणि के छोटे भाई अजीत मणि त्रिपाठी चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा था। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले ही तनुश्री की सगाई हुई है और आगामी 20 अप्रैल को उनका विवाह है। अब देखना यह होगा कि तनुश्री लोकसभा चुनाव में क्या पहली जीत दर्ज कर पाती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here