Home Uncategorized पत्नी के बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर की 35 साल पुरानी...

पत्नी के बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर की 35 साल पुरानी तस्वीर, बेटी बोलीं- ‘मेरे पास शब्द नहीं’

219
0
Listen to this article

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की शादी को 35 साल हो चुके हैं। इतने लंबे सफर में अनिल कपूर और सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) की बांडिंग दिन पर दिन मजबूत होती चली गई। इन दोनों ने बीते साल सोनम कपूर की शादी की थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दूसरी बेटी रिया कपूर की शादी भी जल्द होने वाली है। पत्नी सुनीता कपूर के 54वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के इस पोस्ट से ही आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह सुनीता से कितना प्यार करते हैं। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर पुरानी है जिसमें अनिल सुनीता को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा – ‘मेरी जिंदगी का हर एक दिन बेहतर सिर्फ तुम्हारी वजह से हुआ है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सुनीता कपूर। तुम मेरी हर खुशी की वजह हो। मैं बहुत लकी हूं। लव यू।’
अनिल कपूर (Anil Kapoor) के इस पोस्ट के बाद उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिखा। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ‘मेरे पास आपको कहने के लिए शब्द नहीं है कि आप मेरी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं। आप मेरी हमेशा से रोल मॉडल रही हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here