Home बड़ी खबरें महिला पार्षद पति पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

महिला पार्षद पति पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

226
0
Listen to this article

कोरिया,  (हि.स.)। महिला पार्षद के पति पर एक विवाहिता ने सोमवार को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराया है। फिलहाल पार्षद पति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं पिड़िता ने मामले में पुलिस पर अपराध दर्ज करने में आनाकानी का भी आरोप लगाते हुए बताया है कि आरोपित राजनीतिक रसुखदार होने के कारण काफी दबाव बनाने की कोशिश लगातार कर रहा था। मामला मिडिया कर्मियों के जानकारी में आने पर कोतवाली पुलिस ने पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बैकुण्ठपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा की महिला पार्षद का पति प्रमोद गुप्ता उर्फ कुक्कू ने होली के अगले दिन 22 मार्च की दोपहर रंग खेलने के बाद प्रेमाबाग की 36 वर्षीय विवाहिता को घर छोड़ने के बहाने अपनी स्कूटर में बैठाकर को ले जाने लगा। रास्ते में छेड़छाड़ की नीयत से आरोपी पार्षद पति ने महिला का हाथ पकड़ लिया, जिसका महिला ने विरोध किया। इसके बाद भी पार्षद पति बदनियती से विवाहिता से छेड़छाड़ करता रहा। विवाहिता किसी तरह घर पहुंची, उस वक्त उसका पति बाहर गया हुआ था। 24 मार्च की रात्रि को जब पीड़िता का पति घर वापस लौटा तो महिला ने इसकी पूरी जानकारी उसे दी। जिसके बाद 25 मार्च की सुबह पीड़िता ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी प्रमोद गुप्ता के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी पार्षद पति अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here